Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 20 October 2023: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी हुए, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 20 October 2023: देश के चार प्रमुख महानगरों दिल्ली-मुंबई-कोलकाता और चेन्नई को छोड़कर ज्यादातर शहरों में रोजाना तेल की कीमतों में बदलाव हो रहा है. आज (शुक्रवार) को भी देश के कई शहरों में तेल की कीमतें बदल गईं. वहीं वैश्विक बाजार में भी तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली.

Petrol Diesel Price Today 12 September 2023: पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट प्राइस जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं दाम
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 20 October 2023: देश के चार प्रमुख महानगरों दिल्ली-मुंबई-कोलकाता और चेन्नई को छोड़कर ज्यादातर शहरों में रोजाना तेल की कीमतों में बदलाव हो रहा है. आज (शुक्रवार) को भी देश के कई शहरों में तेल की कीमतें बदल गईं. वहीं वैश्विक बाजार में भी तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली.

शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम में 1.10 यानी 0.98 डॉलर प्रति बैरल का इजाफा हुआ. इसके बाद डब्ल्यूटीआई क्रूड बढ़कर 90.35 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. जबकि बेंड क्रूड का भाव 0.79 प्रतिशत यानी 0.73 फीसदी महंगा कर 93.11 डॉलर प्रति बैरल हो गया.

देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट आई है. दिल्ली से सटे नोएडा/ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आज कम हुई हैं. यहां पेट्रोल 24 पैसे तो डीजल 21 पैसे सस्ता होकर क्रमशः 96.76 रुपये लीटर और 89.93 रुपये प्रति लीटर हो गया है. जबकि आगरा में पेट्रोल-डीजल 27-27 पैसे गिरकर 96.36 और 89.53 रुपये प्रति लीटर हो गया है. जबकि लखनऊ में पेट्रोल-डीजल के दाम 5-5 पैसे कम होकर क्रमशः 96.57 और 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

मेरठ में भी पेट्रोल-डीजल 5-5 पैसे सस्ता होकर 96.41 और 89.59 रुपये प्रति लीटर हो गया है. जैसलमेर में पेट्रोल-डीजल 9-9 पैसे गिरकर 110.74 और 95.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है. हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 21 पैसे सस्ता होकर 97.05 और डीजल 34 पैसे गिरकर 88.99 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

यहां महंगा हुआ तेल

अलीगढ़ में आज पेट्रोल-डीजल 12-12 पैसे लीटर महंगा होकर 96.91 और 90.06 रुपये प्रति लीटर हो गया. जबकि वाराणसी में पेट्रोल-डीजल 12-12 पैसे बढ़कर क्रमशः 97.05 और 90.24 रुपये प्रति लीटर हो गया है. उन्नाव में पेट्रोल 13 तो डीजल 12 पैसे महंगा हुआ है.

अब यहां इनकी कीमत क्रमशः 96.91 और 90.08 रुये प्रति लीटर हो गई है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल-डीजल 35-35 पैसे महंगा होकर 107.59 और 94.36 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं हिमाचल के सोलन में पेट्रोल 1.02 रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 96.31 रुपये प्रति लीटर हो गया है. जबकि डीजल के दाम 86 पैसे बढ़कर 88.44 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story