Begin typing your search above and press return to search.

20 फरवरी पेट्रोल-डीजल अपडेट: अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में उबाल, क्या छत्तीसगढ़ और एमपी में बढ़ गए पेट्रोल के दाम? चेक करें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel Price 20 Feb 2026: भारत की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने शुक्रवार (20 फरवरी 2026) सुबह पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं।

20 फरवरी पेट्रोल-डीजल अपडेट: अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में उबाल, क्या छत्तीसगढ़ और एमपी में बढ़ गए पेट्रोल के दाम? चेक करें अपने शहर का भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price 20 Feb 2026: भारत की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने शुक्रवार (20 फरवरी 2026) सुबह पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में भारी उछाल आया है। इसके बावजूद डोमेस्टिक मार्किट में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में आज क्या है भाव?

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल की औसत कीमत 100.12 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है। कल भी राज्य में यही भाव लागू था। मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें उच्च स्तर पर हैं। राज्य में पेट्रोल 105 से 108 रुपये और डीजल 91 से 93 रुपये प्रति लीटर के बीच बिक रहा है। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 106-107 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। जबलपुर में यह 106.36 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई। डीजल की बात करें तो इंदौर में इसका भाव 91.91 रुपये और भोपाल में 91.57 रुपये प्रति लीटर है।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट (20 फरवरी 2026)

शहर,पेट्रोल (₹/लीटर),डीजल (₹/लीटर)

  • इंदौर,106.48,91.88
  • नई दिल्ली,94.77,87.80
  • मुंबई,103.50,90.01
  • जयपुर,104.72,90.04
  • लखनऊ,94.69,87.80
  • पटना,105.58,93.80
  • अहमदाबाद,94.49,90.17
  • सूरत,95.00,89.00
  • कोलकाता,105.41,91.81
  • चेन्नई,100.80,92.85
  • हैदराबाद,107.46,95.15
  • बेंगलुरु,102.92,90.99
  • पुणे,103.82,90.34
  • चंडीगढ़,94.30,82.45
  • नासिक,95.50,89.50

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में लगी आग

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें छह महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाया है। ट्रंप ने कोई भी समझौता करने के लिए ईरान को 10 से 15 दिन का अधिकतम समय दिया है।

इस चेतावनी के बाद ब्रेंट क्रूड 72 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) कच्चा तेल 67 डॉलर प्रति बैरल से नीचे कारोबार कर रहा है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका ने मध्य पूर्व में अपनी सैन्य तैनाती बढ़ा दी है। यह 2003 के इराक युद्ध के बाद इस क्षेत्र में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य जमावड़ा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट बताती है कि राष्ट्रपति ट्रंप ईरान को बातचीत की मेज पर लाने के लिए एक सीमित सैन्य हमले पर विचार कर रहे हैं।

CNG के ताज़ा रेट

पेट्रोल-डीजल के साथ ही महानगरों और प्रमुख शहरों में सीएनजी (CNG) की दरों में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।

शहर,CNG का दाम (₹/kg)

  • नई दिल्ली,77.09
  • मुंबई,77.00
  • चेन्नई,91.50
  • हैदराबाद,96.00
  • बैंगलोर,90.00
  • मेरठ,86.05
  • मथुरा,93.85
    • सोनीपत,86.60

दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल कहां मिलता है?

ग्लोबल पेट्रोल प्राइसेस (Global Petrol Prices) के ताजा आंकड़ों के अनुसार लीबिया में पेट्रोल दुनिया में सबसे सस्ता है। इस सूची में दूसरा नंबर ईरान का है। दुनिया के टॉप 5 देश जहां ईंधन सबसे सस्ता है:

देश,पेट्रोल की अनुमानित कीमत (प्रति लीटर)

  • 1. लीबिया ₹2.16
  • 2. ईरान ₹2.59
  • 3. वेनेजुएला ₹3.17
  • 4. अंगोला ₹29.65
  • 5. कुवैत ₹31.05

घर बैठे कैसे चेक करें अपने शहर का रेट?

इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) अपने ग्राहकों को SMS के जरिए ताज़ा रेट चेक करने की सुविधा देते हैं। आप नीचे दिए गए फॉर्मेट में मैसेज भेजकर अपने शहर का भाव जान सकते हैं:

  • इंडियन ऑयल (IOCL): अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में RSP <स्पेस> अपने शहर का कोड टाइप करें और इसे 92249 92249 पर भेज दें।
  • भारत पेट्रोलियम (BPCL): RSP <स्पेस> सिटी कोड टाइप करें और 92231 12222 पर SMS करें।
  • हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL): HPPRICE <स्पेस> सिटी कोड टाइप करके 92222 01122 पर भेजें।

ग्राहक इन तीनों तेल विपणन कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप (IOCL/BPCL/HPCL App) डाउनलोड करके भी हर दिन के ताज़ा रेट चेक कर सकते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story