Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today: आज से बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर का भाव

Petrol Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में रोज़ाना उतार-चढ़ाव हो रहा है। गुरुवार, 2 अक्टूबर को भी इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल महंगा हुआ।

Petrol Diesel Price Today: आज से बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर का भाव
X
By Ragib Asim

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में रोज़ाना उतार-चढ़ाव हो रहा है। गुरुवार, 2 अक्टूबर को भी इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल महंगा हुआ। इसी के साथ देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बदलीं, हालांकि दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में दाम स्थिर बने रहे।

गुरुवार को WTI Crude 0.31 डॉलर बढ़कर 62.09 डॉलर/बैरल पर पहुंचा, जबकि Brent Crude 0.33 डॉलर चढ़कर 65.68 डॉलर/बैरल हो गया।


किन शहरों में सस्ता हुआ तेल?

गुड रिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार को कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे।

गुरुग्राम: पेट्रोल 33 पैसे सस्ता होकर ₹95.18, डीजल 32 पैसे गिरकर ₹87.65 प्रति लीटर।
बेंगलुरू: पेट्रोल 31 पैसे घटकर ₹102.92, डीजल 29 पैसे सस्ता होकर ₹90.99।
भुवनेश्वर: पेट्रोल 8 पैसे कम होकर ₹101.11, डीजल 7 पैसे घटकर ₹92.69।
जयपुर: पेट्रोल 3 पैसे घटकर ₹104.69, डीजल 3 पैसे सस्ता होकर ₹90.18।
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल 19 पैसे घटकर ₹107.30, डीजल 30 पैसे गिरकर ₹96.18।

कहां महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल?

पटना: पेट्रोल 51 पैसे महंगा होकर ₹106.11, डीजल 49 पैसे बढ़कर ₹92.32।
प्रयागराज: पेट्रोल 11 पैसे बढ़कर ₹94.77, डीजल 13 पैसे चढ़कर ₹87.92।
आगरा: पेट्रोल 9 पैसे बढ़कर ₹94.51, डीजल 10 पैसे चढ़कर ₹87.57।


चारों महानगरों में दाम

दिल्ली: पेट्रोल ₹94.77, डीजल ₹87.67 – कोई बदलाव नहीं।
मुंबई: पेट्रोल ₹103.50, डीजल ₹90.03 – स्थिर।
कोलकाता: पेट्रोल ₹105.41, डीजल ₹92.02 – स्थिर।
चेन्नई: पेट्रोल 10 पैसे घटकर ₹100.90, डीजल 9 पैसे गिरकर ₹92.48।

तेल की कीमतें क्यों बदलती हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के क्रूड ऑयल रेट पर निर्भर करती हैं। डॉलर की मजबूती या कमजोरी, ग्लोबल डिमांड और घरेलू टैक्स का भी सीधा असर पड़ता है। यही कारण है कि हर दिन सुबह 6 बजे नए भाव लागू होते हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

अगर आप रोजाना पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें अपने फोन पर चेक करना चाहते हैं तो उसके लिए एसएमएस सर्विस भी उपलब्ध है। इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने शहर का कोड लिखकर RSP 9224992249 पर मैसेज कर सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक 9223112222 पर "RSP" भेजकर रेट जान सकते हैं। एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक 9222201122 पर "HP Price" लिखकर मैसेज भेजें और पेट्रोल-डीज़ल के ताज़ा दाम जानें।

रोज सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें

भारत में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं। इसमें अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार के रुझान, टैक्स, डीलर कमीशन और रुपये-डॉलर की स्थिति जैसी चीज़ों का असर शामिल होता है। यही वजह है कि हर शहर में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें अलग-अलग होती हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।

तेल की कीमतें सीधे आम आदमी की जेब और महंगाई पर असर डालती हैं। हर रोज़ का उतार-चढ़ाव ट्रांसपोर्ट से लेकर खाने-पीने तक सब कुछ महंगा या सस्ता कर देता है। आज के दाम बताते हैं कि भारत में फ्यूल इकोनॉमी ग्लोबल मार्केट से कैसे बंधी हुई है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story