Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price: पाकिस्तान-चीन में हाहाकार, महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए पड़ोसी देशों के मुकाबले भारत में कितने हैं दाम?

Petrol Diesel Price Today: सरकारी तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने बुधवार, 19 मार्च 2026 के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट्स (Petrol Diesel Prices) जारी कर दिए हैं।

Petrol Diesel Price: पाकिस्तान-चीन में हाहाकार, महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए पड़ोसी देशों के मुकाबले भारत में कितने हैं दाम?
X
By Ragib Asim

नई दिल्ली 19 मार्च 2026: सरकारी तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने बुधवार, 19 मार्च 2026 के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट्स (Petrol Diesel Prices) जारी कर दिए हैं। ग्लोबल मार्केट (Global Market) में कच्चे तेल (Crude Oil) की सप्लाई घटने और कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर दुनिया भर में देखा जा रहा है। पाकिस्तान और चीन जैसे पड़ोसी देशों में फ्यूल प्राइसेस आसमान छू रहे हैं। हालांकि भारत में आम आदमी को बड़ी राहत मिली है। भारतीय बाजार में 'वेट एंड वॉच' की नीति अपनाई गई है जिसके चलते सिर्फ लोकल टैक्स (Local Body Tax) के कारण शहरों में मामूली बदलाव हुए हैं।

नोएडा-गुड़गांव समेत इन शहरों में मामूली बदलाव

घरेलू बाजार में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हल्का फ्लक्चुएशन देखने को मिला है।

  • गुड़गांव: पेट्रोल 50 पैसे सस्ता होकर 95.50 रुपये और डीजल 13 पैसे गिरकर 87.97 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है।
  • नोएडा: यहां पेट्रोल 11 पैसे महंगा होकर 95.16 रुपये और डीजल 12 पैसे चढ़कर 88.31 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
  • लखनऊ: पेट्रोल 04 पैसे गिरकर 94.69 रुपये और डीजल 87.81 रुपये प्रति लीटर है।
  • जयपुर: पेट्रोल 10 पैसे कम होकर 104.62 रुपये और डीजल 90.12 रुपये पर आ गया है।

महानगरों में आज का फ्यूल रेट (Fuel Rates in Metros)

  • नई दिल्ली: पेट्रोल 94.77 रुपये | डीजल 87.67 रुपये
  • मुंबई: पेट्रोल 103.44 रुपये | डीजल 89.97 रुपये
  • कोलकाता: पेट्रोल 104.95 रुपये | डीजल 91.76 रुपये
  • चेन्नई: पेट्रोल 101.03 रुपये | डीजल 92.61 रुपये

ग्लोबल मार्केट का असर: पाकिस्तान और चीन में कीमतों में आग

इंटरनेशनल लेवल पर क्रूड ऑयल की सप्लाई में आई कमी का सबसे ज्यादा असर एशियाई देशों पर पड़ा है। globalpetrolprices.com के डेटा के मुताबिक, पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतों में 24.4 परसेंट और डीजल में 21.8 परसेंट की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके अलावा चीन में पेट्रोल 10.0 परसेंट और श्रीलंका में 7.4 परसेंट तक महंगा हुआ है। भारत, नेपाल और बांग्लादेश जैसे देशों ने फिलहाल अपनी कीमतों को स्थिर रखा है।

पड़ोसी देशों में फ्यूल रेट्स की तुलना (भारतीय रुपये में औसत रेट)

देश (Country) औसत पेट्रोल भाव (₹/लीटर)

  • भूटान 63.17
  • म्यांमार 77.63
  • अफगानिस्तान 89.54
  • बांग्लादेश 90.63
  • नेपाल 98.46
  • भारत 101.20
  • पाकिस्तान 106.25
  • श्रीलंका 108.61
  • चीन 110.11

क्यों अलग-अलग देशों में दिखता है अलग असर?

फ्यूल मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक जिन देशों में मार्केट पूरी तरह से लिबरलाइज्ड (Liberalized) है वहां क्रूड ऑयल के प्राइसेस का असर खुदरा कीमतों पर तुरंत दिखता है। वहीं जिन देशों में फ्यूल पर टैक्स कम होता है, वहां कीमतों में उतार-चढ़ाव ज्यादा देखने को मिलता है। इसके बरख़िलाफ़ भारत जैसे देश जहां सरकारें कीमतों को नियंत्रित (Regulate) करती हैं, वहां बड़े झटकों की स्थिति में आम जनता को महंगाई से बचाने के लिए सरकारी हस्तक्षेप किया जाता है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story