Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 18 December: पेट्रोल-डीजल के आज के दाम हुए जारी, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 18 December: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में रोजाना उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. सोमवार को भी क्रूड ऑयल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला. इस दौरान क्रूड के भाव में मामूली इजाफा दर्ज किया गया.

Petrol Diesel Price Today 18 December: पेट्रोल-डीजल के आज के दाम हुए जारी, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 18 December: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में रोजाना उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. सोमवार को भी क्रूड ऑयल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला. इस दौरान क्रूड के भाव में मामूली इजाफा दर्ज किया गया. 18 दिसंबर को डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम में 0.55 फीसदी यानी 0.39 डॉलर का इजाफा दर्ज किया गया. इसके बाद WTI क्रूड का भाव बढ़कर 71.82 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. जबकि ब्रेंट क्रूड के भाव में 0.51 प्रतिशत यानी 0.39 डॉलर की बढ़ोतरी हुई. इसके बाद ब्रेंट क्रूड की कीमतें बढ़कर 76.94 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गईं. इसी के साथ देश के कई शहरों में तेल की कीमतें बदल गईं. हालांकि चारों महानगरों में आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं.

उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए. वाराणसी में पेट्रोल-डीजल 16-16 पैसे महंगा होकर 97.05 और 90.24 रुपये लीटर हो गया. जबकि नोएडा/ग्रेटर नोएडा में तेल की कीमत स्थिर बनी हुई है. यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 21 तो डीजल 20 पैसे गिरकर क्रमशः 96.36 और 89.56 रुपये लीटर पर आ गया. गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल 20-20 पैसे महंगा होकर क्रमशः 97.07 और 90.24 रुपये लीटर हो गया है. आगरा में तेल के दाम 16 पैसे गिरकर 96.20 और 89.37 रुपये लीटर पर आ गए हैं. प्रयागराज में पेट्रोल 6 और डीजल 5 पैसे महंगा होकर 97.38 और 90.56 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. जबकि अलीगढ़ में पेट्रोल 29 पैसे चढ़कर 96.99 और डीजल 28 पैसे महंगा होकर 90.13 रुपये लीटर बिक रहा है.

चार महानगरों में तेल के दाम

शहर पेट्रोल डीजल

  • दिल्ली 96.72 89.62
  • मुंबई 106.31 94.27
  • कोलकाता 106.03 92.76
  • चेन्नई 102.77 94.37

बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल-डीजल 20-19 पैसे बढ़कर क्रमशः 107.74 और 94.51 रुपये लीटर बिक रहा है. बक्सर में पेट्रोल 11 पैसे महंगा होकर 108.55 और डीजल 11 पैसे महंगा होकर 95.27 रुपये लीटर पहुंच गया है. समस्तीपुर में पेट्रोल 47 तो डीजल 45 पैसे सस्ता होकर 107.23 और 94 रुपये लीटर पर आ गया है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 17 तो डीजल 15 पैसे चढ़कर 108.65 और 93.90 रुपये लीटर हो गया है.

दतिया में पेट्रोल-डीजल क्रमशः 16-14 पैसे गिरकर 109.36 और 94.56 रुपये लीटर बिक रहा है. सतना में पेट्रोल 27 तो डीजल 24 पैसे चढ़कर 110.71 और 95.81 रुपये लीटर बिक रहा है. राजस्थान के हनुमानगढ़ में पेट्रोल 39 पैसे गिरकर 111.67 और डीजल 34 पैसे सस्ता होकर 96.61 रुपये लीटर पर आ गया है. जबकि उदयपुर में पेट्रोल 1.03 रुपये महंगा होकर 110.01 रुपये तो डीजल 93 पैसे चढ़कर 95.11 रुपये लीटर पहुंच गया है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story