Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today: आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट? देखें 18 दिसंबर के ताज़ा भाव

Petrol Diesel Price Today 18 Dec 2025: दिल्ली, मुंबई, पटना समेत प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट देखें और कीमतें तय होने के कारण जानें।

Petrol Diesel Price Today: आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट? देखें 18 दिसंबर के ताज़ा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today: देश की तेल विपणन कंपनियां रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी करती हैं, यह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति पर डिपेंड करते हैं। इन कीमतों का असर आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधा पड़ता है, चाहे वह दफ्तर जाने वाला कर्मचारी हो या फल-सब्जी बेचने वाला छोटा व्यापारी। सरकार की यह डेली प्राइसिंग सिस्टम में ट्रांसपेरेंसी बनाए रखने के लिए लागू की गई है, ताकि कंस्यूमर्स को ईंधन के दामों को लेकर किसी तरह की गलत जानकारी न मिले।

18 दिसंबर 2025: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव
आज के रेट के अनुसार नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है।
कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर के भाव पर है। अहमदाबाद में पेट्रोल 94.49 रुपये और डीजल 90.17 रुपये, बेंगलुरु में पेट्रोल 102.92 रुपये और डीजल 89.02 रुपये दर्ज किया गया।
हैदराबाद में पेट्रोल 107.46 रुपये और डीजल 95.70 रुपये, जयपुर में पेट्रोल 104.72 रुपये और डीजल 90.21 रुपये, लखनऊ में पेट्रोल 94.69 रुपये और डीजल 87.80 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
वहीं पुणे में पेट्रोल 104.04 रुपये और डीजल 90.57 रुपये, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.30 रुपये और डीजल 82.45 रुपये, इंदौर में पेट्रोल 106.48 रुपये और डीजल 91.88 रुपये तथा पटना में पेट्रोल 105.58 रुपये और डीजल 93.80 रुपये प्रति लीटर के भाव पर है। सूरत में पेट्रोल 95.00 रुपये और डीजल 89.00 रुपये, जबकि नासिक में पेट्रोल 95.50 रुपये और डीजल 89.50 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है।
पिछले दो साल से क्यों स्थिर हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?
मई 2022 के बाद केंद्र सरकार और कई राज्य सरकारों ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स में कटौती की थी, जिसके बाद से ईंधन कीमतों में बड़ी स्थिरता देखने को मिल रही है। भले ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रहता है, लेकिन भारतीय बाजार में उपभोक्ताओं के लिए दाम तुलनात्मक रूप से स्थिर रखे गए हैं।
किन वजहों से तय होती हैं ईंधन की कीमतें?
पेट्रोल और डीजल के दाम तय करने में सबसे अहम भूमिका अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों की होती है, क्योंकि भारत अपनी जरूरत का अधिकांश कच्चा तेल आयात करता है। इसके साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति भी अहम है, क्योंकि कच्चा तेल डॉलर में खरीदा जाता है और रुपया कमजोर होने पर ईंधन महंगा पड़ता है। इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स और शुल्क खुदरा कीमत का बड़ा हिस्सा होते हैं, जिससे अलग-अलग राज्यों में रेट अलग दिखते हैं। रिफाइनिंग की लागत और बाजार में मांग व आपूर्ति का संतुलन भी ईंधन के दाम तय करने में अहम कारक माने जाते हैं।
SMS से कैसे जानें अपने शहर का रेट?
अगर आप मोबाइल के जरिए पेट्रोल-डीजल की कीमत जानना चाहते हैं, तो इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने शहर का कोड लिखकर “RSP” के साथ 9224992249 पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल ग्राहक “RSP” लिखकर 9223112222 पर और एचपीसीएल ग्राहक “HP Price” लिखकर 9222201122 पर मैसेज भेजकर अपने शहर के ताजा रेट चेक कर सकते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story