Begin typing your search above and press return to search.

Petrol-Diesel Price Today 18 April 2025: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज बड़ा बदलाव! जानें अपने शहर के नए रेट

Petrol-Diesel Price Today 18 April 2025: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन बदलती हैं। 18 अप्रैल 2025 को भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) जैसे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी किए हैं।

Petrol-Diesel Price Today 18 April 2025: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज बड़ा बदलाव! जानें अपने शहर के नए रेट
X
By Ragib Asim

Petrol-Diesel Price Today 18 April 2025: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन बदलती हैं। 18 अप्रैल 2025 को भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) जैसे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी किए हैं। अगर आप गाड़ी में ईंधन भरवाने की योजना बना रहे हैं, तो अपने शहर के ताजा रेट जानना जरूरी है। यह बदलाव वैश्विक क्रूड ऑयल की कीमतों, रुपये-डॉलर विनिमय दर और स्थानीय करों (VAT) पर निर्भर करता है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, नोएडा और अन्य प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्या हैं।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें (18 अप्रैल 2025)

  • नोएडा: पेट्रोल - ₹94.77/लीटर, डीजल - ₹87.67/लीटर
  • गाजियाबाद: पेट्रोल - ₹94.70/लीटर, डीजल - ₹87.81/लीटर
  • बेंगलुरु: पेट्रोल - ₹102.92/लीटर, डीजल - ₹90.99/लीटर
  • गुरुग्राम: पेट्रोल - ₹95.25/लीटर, डीजल - ₹88.10/लीटर
  • लखनऊ: पेट्रोल - ₹94.58/लीटर, डीजल - ₹87.68/लीटर
  • हैदराबाद: पेट्रोल - ₹107.46/लीटर, डीजल - ₹95.70/लीटर
  • चंडीगढ़: पेट्रोल - ₹94.30/लीटर, डीजल - ₹82.45/लीटर
  • जयपुर: पेट्रोल - ₹104.72/लीटर, डीजल - ₹90.21/लीटर
  • पटना: पेट्रोल - ₹106.11/लीटर, डीजल - ₹92.92/लीटर
  • दिल्ली: पेट्रोल - ₹94.77/लीटर, डीजल - ₹87.67/लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल - ₹103.50/लीटर, डीजल - ₹90.03/लीटर
  • कोलकाता: पेट्रोल - ₹105.01/लीटर, डीजल - ₹91.82/लीटर
  • चेन्नई: पेट्रोल - ₹100.80/लीटर, डीजल - ₹92.39/लीटर

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

SMS के जरिए जानें पेट्रोल-डीजल की लेटेस्ट कीमत

अगर आपको अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमत के बारे में जानना है और अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो इसके लिए आपको RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। जिसके बाद आपको अपने शहर में चल रहे फ्यूल के दामों की जानकारी घर बैठे ही मैसेज के जरिए मिल जाएगी। वहीं, अगर आप BPCL के कस्टमर हैं तो आप RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल के ताजा दामों से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story