Begin typing your search above and press return to search.

पेट्रोल-डीजल रेट 17 नवंबर 2025: सुबह 6 बजे बदल गए फ्यूल के रेट, छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश वालों के लिए अलर्ट, जान लो अपने शहर तजा दाम

Petrol Diesel Price Today 17 Nov 2025: भारत में आज तेल कीमतों में कोई बदलाव नहीं है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में रेट स्थिर रहे जबकि कुछ राज्यों में हल्की गिरावट दर्ज की गई।

पेट्रोल-डीजल रेट 17 नवंबर 2025: सुबह 6 बजे बदल गए फ्यूल के रेट, छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश वालों के लिए अलर्ट, जान लो अपने शहर तजा दाम
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 17 Nov 2025: आज 17 नवंबर 2025 की सुबह भी तेल कंपनियों ने रोज़ाना की तरह 6 बजे नए रेट जारी किए हैं। भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोज़ तय होती हैं और इन पर असर डालते हैं अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दाम, टैक्स स्ट्रक्चर और रुपये-डॉलर की एक्सचेंज दरें। गुरुग्राम, पटना जैसे शहरों में मामूली गिरावट दर्ज हुई है जबकि मध्य भारत के अधिकांश शहरों में दाम स्थिर हैं।

छत्तीसगढ़ में कीमतें (CG Region)

रायपुर: पेट्रोल ₹ 99.44 / डीजल ₹ 93.39
बिलासपुर: पेट्रोल ₹ 100.08 / डीजल ₹ 94.03
दुर्ग: पेट्रोल ₹ 99.77 / डीजल ₹ 93.72
कोरबा: पेट्रोल ₹ 99.44 / डीजल ₹ 93.39
धमतरी: पेट्रोल ₹ 100.62 / डीजल ₹ 94.55
रायगढ़: पेट्रोल ₹ 99.73 / डीजल ₹ 93.84

मध्य प्रदेश में कीमतें (MP Region)

मध्य प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों में रेट पिछले दिन जैसे ही हैं।

भोपाल: पेट्रोल ₹ 106.52 / डीजल ₹ 91.89
इंदौर: पेट्रोल ₹ 106.54 / डीजल ₹ 91.89
जबलपुर: पेट्रोल ₹ 106.42 / डीजल ₹ 91.89
ग्वालियर: पेट्रोल ₹ 106.45 / डीजल ₹ 91.89

राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल डीज़ल के दाम

देश के कई शहरों में मामूली गिरावट दर्ज की गई गुरुग्राम में पेट्रोल ₹ 95.12 और डीजल ₹ 87.59 रुपये लीटर, पटना में पेट्रोल ₹ 105.58 और डीजल ₹ 91.82 रुपये लीटर हो गया। जबकि मेट्रो शहरों के भाव इस प्रकार रहे:

दिल्ली: ₹ 94.72 / ₹ 87.62
मुंबई: ₹ 103.44 / ₹ 89.97
चेन्नई: ₹ 100.76 / ₹ 92.35
कोलकाता: ₹ 104.95 / ₹ 91.76

CNG की कीमतें

दिल्ली ₹ 76.09, मुंबई ₹ 77.00, चेन्नई ₹ 91.50, बेंगलुरु ₹ 89.00, हैदराबाद ₹ 96.00, देवास ₹ 95.50, मेरठ ₹ 87.05, सोनीपत ₹ 86.10।

भारत में आखिरी बार केंद्र स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव 15 मार्च 2024 को किया गया था, जब केंद्र सरकार ने ₹ 2 प्रति लीटर की कटौती की थी। उसके बाद से अब तक कोई केंद्रीय बदलाव नहीं हुआ है। राज्यों में केवल VAT या टैक्स के कारण मामूली उतार-चढ़ाव होते हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर के दाम

इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने शहर का कोड लिखकर RSP 9224992249 पर मैसेज भेजें। BPCL के ग्राहक 9223112222 पर "RSP" भेज सकते हैं, और HPCL के ग्राहक 9222201122 पर "HP Price" लिखकर ताज़ा रेट जान सकते हैं।

हर सुबह 6 बजे तय होते हैं दाम

कीमतों में रोज़ाना अपडेट अंतरराष्ट्रीय रुझान, टैक्स, डीलर कमीशन और रुपये-डॉलर की स्थिति पर निर्भर करता है, जिससे हर शहर का रेट थोड़ा अलग हो सकता है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story