Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 17 January 2024: आज देश भर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 17 January 2024: वैश्विक बाजार में पिछले कई दिनों से चला आ रहा क्रूड ऑयल की कीमतों में इजाफे का सिलसिला बुधवार को थम गया. इसी के साथ कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई.

Petrol Diesel Rate Today: आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल – डीजल का ताजा रेट, देखें पेट्रोल–डीजल के लेटेस्ट रेट लिस्ट
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 17 January 2024: वैश्विक बाजार में पिछले कई दिनों से चला आ रहा क्रूड ऑयल की कीमतों में इजाफे का सिलसिला बुधवार को थम गया. इसी के साथ कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई. 17 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय बाजार में डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम में 0.84 प्रतिशत यानी 0.61 डॉलर की गिरावट हुई. इसके बाद ये गिरकर 71.79 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. जबकि ब्रेंट क्रूड के दाम 0.70 फीसदी यानी 0.55 डॉलर गिरकर 77.74 डॉलर प्रति बैरल हो गए. इसी के साथ देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया. हालांकि देश के प्रमुख चार महानगरों में ईंधन के दाम आज भी स्थिर बने हुए हैं.

दिल्ली से सटे नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 12-12 पैसे की गिरावट आई है. इसके बाद यहां पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर हो गया. वहीं वाराणसी में पेट्रोल 28 पैसे चढ़कर 97.17 और डीजल 26 पैसे महंगा होकर 90.35 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया. शाहजहांपुर में पेट्रोल 63 तो डीजल 61 पैसे चढ़कर क्रमशः 97.03 और 90.21 रुपये लीटर बिक रहा है. राजधानी लखनऊ में पेट्रोल-डीजल 10-10 पैसे सस्ता होकर 96.47 और 89.66 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

उधर गोरखपुर में पेट्रोल 27 पैसे गिरकर 96.74 और डीजल 27 पैसे सस्ता होकर 89.92 रुपये लीटर पर आ गया है. जबकि आगरा में पेट्रोल-डीजल 20-20 पैसे महंगा होकर क्रमशः 96.40 और 89.57 रुपये लीटर बिक रहा है. जबकि प्रयागराज में पेट्रोल-डीजल 29-28 पैसे महंगा होकर 99.46 और 90.64 रुपये लीटर बिक रहा है.

प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

शहर पेट्रोल डीजल

  • दिल्ली 96.72 89.62
  • मुंबई 106.31 94.27
  • कोलकाता 106.03 92.76
  • चेन्नई 102.63 94.24

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पेट्रोल 13 पैसे गिरकर 108.91 और डीजल 12 पैसे सस्ता होकर 94.14 रुपये लीटर पर आ गया है. जबकि इंदौर में पेट्रोल-डीजल 1-1 पैसे महंगा होकर 108.67 और 93.95 रुपये लीटर हो गया है. सतना में पेट्रोल 8 पैसे चढ़कर 110.94 और डीजल 7 पैसे महंगा होकर 97.02 रुपये लीटर बिक रहा है. कर्नाटक के चित्रदुर्ग में पेट्रोल 52 पैसे महंगा होकर 103.52 और डीजल 48 पैसे चढ़कर 89.14 रुपये लीटर बिक रहा है.

तुमकुर में पेट्रोल 36 डीजल 32 पैसे सस्ता होकर क्रमशः 102.45 और 88.36 रुपये लीटर बिक रहा है. महाराष्ट्र के नासिक में पेट्रोल 23 पैसे सस्ता होकर 106.54 और डीजल 22 पैसे गिरकर 93.05 रुपये लीटर बिक रहा है. जबकि वर्धा में पेट्रोल-डीजल 5-5 पैसे चढ़कर क्रमशः 106.58 और 93.11 रुपये लीटर बिक रहा है. राजस्थान के अलवर में पेट्रोल 15 पैसे महंगा होकर 109.12 और डीजल 14 पैसे चढ़कर 94.28 रुपये लीटर बिक रहा है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story