Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली-मुंबई से रायपुर तक पेट्रोल-डीजल के ताज़ा दाम हो गए जारी, जानें आपके शहर का लेटेस्ट

Petrol Diesel Price Today 17 August 2025: दिल्ली, मुंबई, पटना, रायपुर समेत देशभर में पेट्रोल-डीजल की ताज़ा कीमतें जारी हो गई हैं। जानें आपके शहर का रेट।

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली-मुंबई से रायपुर तक पेट्रोल-डीजल के ताज़ा दाम हो गए जारी, जानें आपके शहर का लेटेस्ट
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today: तेल मार्केटिंग कंपनियों ने रविवार (17 अगस्त, 2025) के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। अच्छी खबर यह है कि आज भी देशभर में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कीमतें स्थिर रहने से आम जनता को थोड़ी राहत जरूर मिल रही है।

गौरतलब है कि मार्च 2024 में आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव किया गया था, जब सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल के दाम में 2-2 रुपये की कटौती की थी। उसके बाद से अब तक कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। जबकि इसी दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में काफी गिरावट भी आई थी, लेकिन उसका सीधा फायदा भारतीय उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंच पाया।

भारत में इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) जैसी सरकारी तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के ताज़ा रेट अपडेट करती हैं। शहर और राज्य के हिसाब से इनकी कीमतें अलग-अलग होती हैं। यही वजह है कि मुंबई और हैदराबाद में पेट्रोल 100 रुपये से ऊपर बिक रहा है, जबकि चंडीगढ़ और लखनऊ जैसे शहरों में कीमतें थोड़ी कम हैं।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट (₹/लीटर)

  • दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72, डीजल ₹87.62
  • मुंबई: पेट्रोल ₹104.21, डीजल ₹92.15
  • कोलकाता: पेट्रोल ₹103.94, डीजल ₹90.76
  • चेन्नई: पेट्रोल ₹100.75, डीजल ₹92.34
  • अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49, डीजल ₹90.17
  • हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीजल ₹95.70
  • पटना: पेट्रोल ₹105.58, डीजल ₹93.80
  • इंदौर: पेट्रोल ₹106.48, डीजल ₹91.88
  • लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.80
  • चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45
  • छत्तीसगढ़ के शहरों में ताज़ा दाम (₹/लीटर)
  • रायपुर: पेट्रोल ₹99.54, डीजल ₹93.50
  • बिलासपुर: पेट्रोल ₹100.13, डीजल ₹94.08
  • दुर्ग: पेट्रोल ₹99.41, डीजल ₹93.72
  • कोरबा: पेट्रोल ₹99.41, डीजल ₹94.31
  • जगदलपुर: पेट्रोल ₹101.90, डीजल ₹94.85

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल की औसत कीमत 100 रुपये के आसपास बनी हुई है, जबकि डीजल की कीमतें 93-95 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच चुकी हैं।

CNG की ताज़ा कीमतें (₹/किलो)

  • दिल्ली: ₹76.09
  • नोएडा: ₹84.70
  • गुड़गांव: ₹82.12
  • पटना: ₹84.54
  • रायपुर: ₹82.75
  • बिलासपुर: ₹82.75
  • दुर्ग: ₹83.00

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story