Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 16 November 2023: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी हुए, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 16 November 2023: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले तीन दिनों से हो रही बढ़ोतरी पर आज (गुरुवार) को रोक लग गई. इसी के साथ क्रूड ऑयल के दाम कम हो गए.

Petrol Diesel Price Today 12 September 2023: पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट प्राइस जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं दाम
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 16 November 2023: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले तीन दिनों से हो रही बढ़ोतरी पर आज (गुरुवार) को रोक लग गई. इसी के साथ क्रूड ऑयल के दाम कम हो गए. साथ ही देश के कई शहरों में भी आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें बदल गईं. कच्चे तेल की अगर बात करें तो वैश्विक बाजार में गुरुवार का डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम में 0.89 फीसदी यानी 0.68 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट दर्ज की गई. इसी के साथ ये गिरकर 75.98 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. जबकि ब्रेंट क्रूड के दाम 0.85 प्रतिशत यानी 0.69 डॉलर प्रति बैरल गिरकर 80.49 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए.

देश के प्रमुख चार महानगरों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में आज भी पेट्रोल का भाव 96.72 रुपये लीटर तो डीजल 89.62 रुपये लीटर बिक रहा है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये तो डीजल 94.27 रुपये प्रति चल रहा है. जबकि कोलकाता में पेट्रोल का भाव 106.03 रुपये लीटर तो डीजल 92.76 रुपये लीटर बना हुआ है. चेन्नई में पेट्रोल 102.74 तो डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल 11 तो डीजल 9 पैसे गिरकर 102.74 और 94.33 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

दिल्ली से सटे नोएडा/ग्रेटर नोएडा में आज (गुरुवार) को पेट्रोल की कीमत में 13 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. जबकि डीजल का भाव 12 पैसे बढ़ गया है. इसके बाद यहां पेट्रोल-डीजल क्रमशः 96.92 और 90.08 रुपये प्रति लीटर हो गया है. जबकि आगरा में पेट्रोल 10 पैसे सस्ता होकर 96.28 रुपये तो डीजल भी दस पैसे गिरकर 89.45 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है. अलीगढ़ में पेट्रोल-डीजल 2-2 पैसे चढ़कर 96.72 और 89.97 रुपये प्रति लीटर हो गया है. प्रयागराज में पेट्रोल 31 पैसे तो डीजल 30 पैसे महंगा होकर 97.42 और 90.60 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वाराणसी में पेट्रोल 36 पैसे सस्ता होकर 97.13 और डीजल 35 पैसे गिरकर 90.31 रुपये प्रति लीटर हो गया.

तमिलनाडु के रामेश्वरम में पेट्रोल 46 पैसे चढ़कर 104.34 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 45 पैसे महंगा होकर 95.95 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वैल्लोर में पेट्रोल 62 पैसे बढ़कर 104.57 रुपये प्रति लीटर हो गया है. जबकि डीजल 61 पैसे चढ़कर 96.13 रुपये प्रति लीटर हो गचया है. भोपाल में पेट्रोल के दाम 33 पैसे बढ़कर 108.65 रुपये तो डीजल 29 पैसे बढ़कर 93.90 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. जबकि मुरैना में पेट्रोल के दाम 26 पैसे तो डीजल 24 पैसे महंगा होकर क्रमशः 108.81 और 94.06 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story