Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 16 December: पेट्रोल-डीजल के आज के दाम हुए जारी, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 16 December: देश की पेट्रोलियम कंपनियों ने आज (16 दिसंबर) के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं। राष्ट्रीय स्तर पर कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है, जबकि कुछ राज्यों में VAT में बदलाव के कारण मामूली उतार-चढ़ाव हुआ है।

Petrol Diesel Rate Today: आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल – डीजल का ताजा रेट, देखें पेट्रोल–डीजल के लेटेस्ट रेट लिस्ट
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 16 December: देश की पेट्रोलियम कंपनियों ने आज (16 दिसंबर) के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं। राष्ट्रीय स्तर पर कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है, जबकि कुछ राज्यों में VAT में बदलाव के कारण मामूली उतार-चढ़ाव हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में हल्की बढ़ोतरी देखी गई। जहां 1 बैरल WTI क्रूड 71.79 डॉलर (लगभग 5,961 रुपये) पर बिक रहा था, वहीं ब्रेंट क्रू़ड की कीमत 76.95 डॉलर (लगभग 6,390 रुपये) पर पहुंच गई।

महानगरों में आज के भाव

  • दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है।
  • मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • कोलकाता में प्रति लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपये और डीजल के लिए 92.76 रुपये चुकाने होंगे।
  • चेन्नई में आज पेट्रोल के दाम 102.63 रुपये और डीजल के 94.24 रुपये प्रति लीटर हैं।

इन शहरों में हुआ उतार-चढ़ाव

अधिकांश शहरों में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम अपरिवर्तित रहे हैं, लेकिन बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 15 पैसे महंगा होकर 107.74 रुपये और डीजल 15 पैसे की बढ़त के साथ 94.51 रुपये प्रति लीटर बिक रहा।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पेट्रोल 14 पैसे सस्ता होकर 96.44 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

हरियाणा के गुरुग्राम में आज 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 96.96 रुपये और डीजल की कीमत 89.83 रुपये प्रति लीटर है।

देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती हैं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनियां अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती हैं। आप घर बैठे भी तेल के दाम चेक कर सकते हैं।

आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसानी से जान सकते हैं। इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या एसएमएस भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो आप RSP के साथ 9224992249 नंबर पर SMS भेज सकते हैं और अगर आप BPCL ग्राहक हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story