Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 15 September 2023: देश के इन राज्यों में बदले पेट्रोल-डीजल के प्राइस, जानें आपके शहर में क्या हैं दाम

Petrol Diesel Price Today 15 September 2023: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज हल्का उतार देखने को मिला। इसका असर भारत में तेल की कीमतों पर उतना देखने को नहीं मिला है।

Petrol Diesel Price Today 11 September 2023: पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट प्राइस हुए जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं दाम
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 15 September 2023: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. शुक्रवार (15 सितंबर) को भी कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई. आज डब्ल्यूटीआई क्रू़ड की कीमतों में 68% यानी 0.61 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी हुई तो वहीं ब्रेंट क्रूड का भाव 0.55 फीसदी यानी 0.52 डॉलर प्रति बैरल महंगा हो गया है. इसके बाद WTI क्रूड का भाव 90.77 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. जबकि बढ़ोतरी के बाद ब्रेंट क्रूड का भाव 94.22 डॉलर प्रति बैरल हो गया. इसी के साथ भारतीय बाजार में भी तेल की कीमतें बदल गई. सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार सुबह 6 बजे तेल की कई कीमतें जारी की. जिसमें कई शहरों में तेल के दाम बढ़ गए तो कुछ में कीमतें कम हो गईं.

आगरा में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 25-25 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. इसके बाद यहां पेट्रोल 96.63 तो डीजल 89.80 रुपये प्रति लीटर हो गया है. जबकि अलीगढ़ में तेल की कीमत 9-9 पैसे बढ़कर 96.79 और 89.94 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं वाराणसी में पेट्रोल-डीजल क्रमशः 72 और 70 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है. इसके बाद यहां पेट्रोल 97.38 और डीजल 90.56 रुपये प्रति लीटर हो गया है. नोएडा-ग्रेटर नोएडा और वाराणसी में तेल की कीमतें आज स्थिर है. नोएडा में पेट्रोल-डीजल 97.00-90.14 रुपये प्रति लीटर चल रहा है. जबकि वाराणसी में दोनों की कीमतें क्रमशः 96.89-90.08 रुपये प्रति लीटर बनी हुई हैं. बिहार के वैशाली में पेट्रोल 55 पैसे महंगा होकर 107.85 रुपये प्रति लीटर हो गया है. जबकि डीजल की कीमत यहां 49 पैसे बढ़कर 94.58 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं.

उन्नाव में पेट्रोल 11 तो डीजल 10 पैसे सस्ता होकर 96.78 और 89.96 रुपये प्रति लीटर हो गया. जबकि गोरखपुर में पेट्रोल 38 तो डीजल 37 पैसे प्रति लीटर सस्ता होकर क्रमशः 96.53 और 89.72 रुपये प्रति लीटर हो गया है. बिहार के औरंगाबाद में पेट्रोल 40 पैसे तो डीजल 38 पैसे सस्ता होकर क्रमशः 108.35 और 95.07 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं कैमूर में पेट्रोल 19 पैसे तो डीजल 18 पैसे गिरकर 108.97 और 95.65 रुपये प्रति लीटर हो गया है. गोपालगंज में पेट्रोल 24 पैसे प्रति लीटर गिरकर 108.77 रुपये तो डीजल 23 पैसे सस्ता होकर 95.46 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

महानगरों में ये हैं तेल के दाम

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 तो डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर चल रहा है. जबकि मुंबई में पेट्रोल 106.49 तो डीजल 94.44 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है. वहीं कोलकाता में तेल के दाम क्रमशः 106.03 और 92.76 रुपये प्रति लीटर चल रहा है. जबकि चेन्नई में पेट्रोल 102.62 तो डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story