Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today: आज फिर अपडेट हुए पेट्रोल-डीज़ल के दाम, जानें आपके शहर में क्या है नया रेट?

Petrol Diesel Price Today: देश भर की तेल कंपनियों ने 15 अक्टूबर 2025 की सुबह पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए हैं। अच्छी बात ये कि कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई, देशभर में रेट लगभग स्थिर बने हुए हैं।

Alt Text: 11 अक्टूबर 2025 को दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल के दाम
X

दिल्ली में राहत, हैदराबाद और मुंबई में महंगा पेट्रोल; चंडीगढ़ में सबसे सस्ता फ्यूल

By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today: देश भर की तेल कंपनियों ने 15 अक्टूबर 2025 की सुबह पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए हैं। अच्छी बात ये कि कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई, देशभर में रेट लगभग स्थिर बने हुए हैं।

भारत में फ्यूल प्राइस हर सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं। ये रेट अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों और रुपये की डॉलर के मुकाबले वैल्यू (Forex Rate) पर निर्भर करते हैं।

आज के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताज़ा दाम (15 अक्टूबर 2025)

शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)

नई दिल्ली ₹94.77 ₹87.67
मुंबई ₹103.50 ₹90.03
कोलकाता ₹105.41 ₹92.02
चेन्नई ₹100.80 ₹92.39
अहमदाबाद ₹94.56 ₹90.23
बेंगलुरु ₹102.92 ₹90.99
नोएडा ₹94.77 ₹87.89
मेरठ ₹94.60 ₹87.69
आगरा ₹94.42 ₹87.47
अलीगढ़ ₹94.82 ₹88.83
जयपुर ₹104.41 ₹89.93
इंदौर ₹106.45 ₹91.85
पटना ₹105.23 ₹91.49
रांची ₹97.86 ₹92.62
सूरत ₹95.00 ₹89.50
चंडीगढ़ ₹94.30 ₹82.45

जानिए 1 लीटर पेट्रोल की कीमत का पूरा कैकुलेशन

दिल्ली में ₹94.77 की कीमत
बेस प्राइस + फ्रेट ₹53.07
एक्साइज ड्यूटी ₹21.90
राज्य सरकार का VAT ₹15.40
डीलर कमीशन ₹4.40
कुल कीमत ₹94.77
यानी करीब ₹40 हर लीटर पर टैक्स और कमीशन के रूप में खर्च हो जाता है।

क्या GST से घटेगा पेट्रोल-डीजल का दाम?

फिलहाल पेट्रोल और डीजल GST के दायरे से बाहर हैं। इसलिए जीएसटी में कटौती का असर इन पर नहीं पड़ता। अगर फ्यूल को GST के दायरे में लाया जाता है तो दाम ₹25–30 प्रति लीटर तक घट सकते हैं, लेकिन केंद्र और राज्य सरकारों की टैक्स इनकम कम होने के कारण अब तक ऐसा फैसला नहीं लिया गया है।

कसे तय होते हैं फ्यूल प्राइस?

पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोज़ाना कई कारकों से बदलती हैं

अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल प्राइस:

भारत अपनी 85% तेल जरूरत आयात करता है। इसलिए जब ग्लोबल मार्केट में ऑयल महंगा होता है, तो उसका सीधा असर घरेलू रेट पर पड़ता है।
फॉरेक्स रेट:
कच्चे तेल का व्यापार डॉलर में होता है। अगर रुपया कमजोर होता है तो आयात लागत बढ़ती है यानी फ्यूल महंगा।
सरकारी टैक्स:
केंद्र + राज्य मिलकर पेट्रोल-डीजल पर लगभग 40–45% टैक्स लेते हैं।
रिफाइनिंग और ट्रांसपोर्ट लागत:
कच्चे तेल को रिफाइनरी से पंप तक पहुंचाने की लागत भी जुड़ती है।

Global Crude Oil Update (15 October 2025)

ब्रेंट क्रूड की कीमत $62.26 प्रति बैरल पर ट्रेड कर रही है, जबकि WTI क्रूड $58.63 प्रति बैरल के आसपास है। पिछले हफ्ते के मुकाबले ये दरें लगभग 1.2 प्रतिशत नीचे हैं। इसकी बड़ी वजह मध्य पूर्व (Middle East) तनाव में नरमी है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story