Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 15 October 2023: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी हुए, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 15 October 2023: मध्य पूर्व के देश इजरायल और फिलिस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास के बीच जारी जंग ने वैश्विक बाजार में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है.

Petrol Diesel Price Today 12 September 2023: पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट प्राइस जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं दाम
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 15 October 2023: मध्य पूर्व के देश इजरायल और फिलिस्तीन के संगठन हमास के बीच जारी जंग ने वैश्विक बाजार में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है. इंटरनेशनल मार्केट में इस युद्ध के बाद से कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, शनिवार के बाद रविवार को भी कच्चे तेल की कीमतों में भारी इजाफा देखने को मिला. आज यानी रविवार को डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम में 5.77 फीसदी यानी 4.78 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी देखने को मिली. इसी के साथ इसके दाम बढ़कर 87.69 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 5.69 प्रतिशत यानी 4.89 डॉलर प्रति बैरल बढ़कर 90.89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. इसी के साथ देश के कई शहरों में तेल की कीमतों में इजाफा हो गया.

नोएडा/ग्रेटर नोएडा में रविवार (15 अक्टूबर) को पेट्रोल की कीमत में 41 पैसे तो डीजल के दाम 38 पैसे बढ़ गए. इसी के साथ यहां पेट्रोल-डीजल क्रमशः 97.00 और 90.14 रुपये प्रति लीटर हो गया. वाराणसी में पेट्रोल-डीजल 15-15 पैसे बढ़कर 96.89 और 90.08 रुपये प्रति लीटर हो गया है. मुजफ्फरपुर में पेट्रोल-डीजल 21 और 19 पैसे सस्ता महंगा होकर क्रमशः 107.98 और 94.70 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल

आगरा में पेट्रोल की कीमतें 38 पैसे गिरकर 96.10 रुपये प्रति लीटर हो गईं. जबकि डीजल का भाव 37 पैसे कम होकर 89.27 रुपये प्रति लीटर पर आ गया. वहीं अलीगढ़ में पेट्रोल-डीजल 21-21 पैसे गिरकर क्रमशः 96.70- 89.85 रुपये प्रति लीटर हो गया. जबकि प्रयागराज में पेट्रोल के दाम 79 पैसे कम होकर 96.66 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. वहीं डीजल 77 पैसे गिरकर 89.86 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

शहर पेट्रोल डीजल

  • दिल्ली 96.72 89.62
  • मुंबई 106.31 94.27
  • कोलकाता 106.03 92.76
  • चेन्नई 102.63 94.24

लखनऊ में पेट्रोल-डीजल 10-10 पैसे कम होकर 96.47 और 89.66 रुपये प्रति लीटर हो गया है. उधर गोरखपुर में पेट्रोल 16 तो डीजल 15 पैसे सस्ता होकर 96.91 और 89.09 रुपये प्रति लीटर हो गया है. बिहार के अररिया में पेट्रोल 6 पैसे सस्ता होकर 109.17 रुपये प्रति लीटर हो गया है. जबकि डीजल 6 पैसे गिरकर 95.82 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है. वैशाली में पेट्रोल 22 तो डीजल 21 पैसे सस्ता हुआ है. अब यहां इनके दाम क्रमशः 107.30 और 94.09 रुपये प्रति लीटर चल रहे हैं.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story