Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 15 December: पेट्रोल-डीजल के आज के दाम हुए जारी, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 15 December: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले कई दिनों से उठापटक का दौर जारी है.

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 15 December: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले कई दिनों से उठापटक का दौर जारी है. इस क्रम में आज यानी शुक्रवार को सुबह 6 बजे डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल का रेट 71.61 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि ब्रेंट क्रूड ऑयल 2 डॉलर की बढ़त के साथ 76.61 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में हुए इस इजाफे का असर देश में पेट्रोल और डीजल के खुदरा भाव पर देखने को मिल रहा है. कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दाम बदल गए हैं. जिन राज्यों में पेट्रोल और डीजल के भाव पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है, उनमें बिहार, वेस्ट बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा और उत्तर प्रदेश शामिल हैं.

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल 102.80 रुपये और डीजल 94.40 रुपये प्रति लीटर

अन्य शहरों में कितने बदले दाम

  • नोएडा में पेट्रोल 96.92 रुपये और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर
  • गाजियाबाद में 96.26 रुपये और डीजल 89.45 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ में पेट्रोल 96.68 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर
  • पटना में पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 94.36 रुपये प्रति लीटर
  • पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर

वहीं, देश की सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए भाव वाली लिस्ट अपडेट कर दी है. नई रेट लिस्ट के अनुसार बिहार में पेट्रोल 46 पैसे तो डीजल 43 पैसे महंगा हुआ है. वेस्ट बंगाल में भी तेल पर दाम बढ़े हैं और यहां पेट्रोल 44 पैसे व डीजल 41 पैसे महंगा हुआ है.

इसके अलावा हरियाणा, गोवा, गुजरात और पंजाब में भी तेल के दामों में वृद्धि देखने को मिली है. दूसरी ओर महाराष्ट्र में तेल सस्ता हुआ है और पेट्रोल-डीजल पर क्रमशः 61 पैसे व 58 पैसे गिरे हैं. राजस्थान में भी पेट्रोल 55 तो डीजल 51 पैसे टूटा है. अन्य राज्यों उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी देखने को मिली है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story