Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 14 October 2023: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी हुए, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 14 October 2023: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में शनिवार को एक बार फिर से इजाफा देखने को मिली. जबकि देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम कम होग.

Petrol Diesel Price Today 12 September 2023: पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट प्राइस जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं दाम
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 14 October 2023: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में शनिवार को एक बार फिर से इजाफा देखने को मिली. जबकि देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम कम होग. आज यानी शनिवार को इंटरनेशनल मार्केट में डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) की कीमतों में 5.77 यानी 4.78 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी हुई है. इसके बाद डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम बढ़कर 87.69 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए. जबकि ब्रेंट क्रूट (Brent Crude) की कीमतों में 5.69 प्रतिशत यानी 4.89 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी हो गई, इसके बाद ब्रेंड क्रूट का भाव 90.89 डॉलर प्रति बैरल हो गए हैं. वहीं यूपी से लेकर बिहार तक कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. जबकि चारों महानगरों में तेल के दाम आज भी स्थिर हैं.

इन शहरों में घटे पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज (14 अक्टूबर) को गिरावट आई है. नोएडा में पेट्रोल 41 पैसे सस्ता होकर 96.59 रुपये प्रति लीटर हो गया है. जबकि डीजल के दाम 38 पैसे गिरकर 89.76 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं. वहीं जालौन में पेट्रोल 15 पैसे तो डीजल 13 पैसे सस्ता होकर क्रमशः 97.14 और 90.31 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं. संभल में पेट्रोल-डीजल 18-18 पैसे सस्ता होकर 96.63 और 89.81 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

वाराणसी में पेट्रोल-डीजल 15-15 पैसे गिरकर 96.74 और 89.93 रुपये प्रति लीटर हो गया है. बिहार के मुंगेर में पेट्रोल 24 पैसे सस्ता होकर 107.47 रुपये प्रति लीटर हो गया है. जबकि डीजल 22 पैसे गिरकर 94.23 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं बक्सर में पेट्रोल 130 पैसे गिरकर 108.44 रुपये प्रति लीटर हो गया है. जबकि डीजल के दाम यहां 12 पैसे कम होकर 95.15 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. खगरिया में पेट्रोल 18 पैसे गिरकर 107.41 और डीजल 16 पैसे सस्ता होकर 94.18 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

यहां महंगा हुआ तेल

आगरा में पेट्रोल 12 पैसे बढ़कर 96.48 रुपये लीटर तो डीजल 11 पैसे चढ़कर 89.64 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं अलीगढ़ में पेट्रोल-डीजल 21-21 पैसे बढ़कर 96.91 और 90.06 रुपये प्रति लीटर हो गया है. प्रयागराज में पेट्रोल के दाम 79 और डीजल 77 पैसे बढ़कर 97.45 और 90.63 रुपये लीटर हो गया है. आजमगढ़ में पेट्रोल-डीजल 31-31 पैसे चढ़कर 97.93 और 91.08 रुपये प्रति लीटर हो गया है. बिहार के बांका में पेट्रोल 34 पैसे तो डीजल 31 पैसे महंगा होकर क्रमशः 108.34 और 95.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है. जबकि मधुबनी में पेट्रोल-डीजल 16-14 पैसे बढ़कर क्रमशः 108.77 और 95.44 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story