Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 14 November 2023: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी हुए, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 14 November 2023: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले कई दिनों से जारी गिरावट पर मंगलवार को ब्रेक लग गए और क्रूड ऑयल की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई.

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 14 November 2023: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले कई दिनों से जारी गिरावट पर मंगलवार को ब्रेक लग गए और क्रूड ऑयल की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई. मंगलवार को डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतों में 0.24 फीसदी यानी 0.19 डॉलर प्रति बैरल का इजाफा दर्ज किया गया. इसके बाज WTI क्रूड की कीमत बढ़कर 78.45 बैरल पर पहुंच गई. वहीं ब्रेट क्रूड के दाम में आज 0.24 प्रतिशत यानी 0.20 डॉलर प्रति बैरल का इजाफा देखने को मिला. इसके बाद ये 82.72 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. इसी के साथ देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ गए.

महानगरों में ये हैं तेल के दाम

राजधानी दिल्ली में फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां पेट्रोल 96.72 तो डीजल 89.62 रुपये लीटर बिक रहा है. मुंबई में पेट्रोल का भाव 106.31 तो डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है. कोलकाता में पेट्रोल 106.03 तो डीजल 92.76 रुपये लीटर बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल 102.74 तो डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

यूपी में पेट्रोल-डीजल के दाम

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल की कीमतों में 16 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. इसके बाद यहां पेट्रोल 96.92 रुपये लीटर हो गया है. जबकि डीजल के दाम में 15 पैसे का इजाफा होने के बाद ये 90.08 रुपये प्रति लीटर हो गया है. जबकि आगरा में पेट्रोल-डीजल 8-8 पैसे गिरकर क्रमशः 96.20 और 89.37 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं अलीगढ़ में पेट्रोल 27 तो डीजल 26 पैसे महंगा हुआ है. अब यहां इनके दाम क्रमशः 96.99 और 90.13 रुपये लीटर चल रहे हैं.

वहीं प्रयागराज में पेट्रोल 76 तो डीजल 74 पैसे सस्ता होकर 96.52 और 89.73 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है. वाराणसी में पेट्रोल 36 पैसे महंगा होकर 97.49 तो डीजल 36 पैसे चढ़कर 90.67 रुपये लीटर बिक रहा है. लखनऊ में तेल के दाम में 24 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. अब यहां पेट्रोल 96.57 तो डीजल 89.76 रुपये लीटर बिक रहा है.

इन शहरों में भी बदले तेल के दाम

महाराष्ट्र के थाणे में पेट्रोल के दाम में 64 पैसे तो डीजल 2.09 रुपये प्रति लीटर सस्ता होकर क्रमशः 105.74 और 92.25 प्रति लीटर हो गया है. नासिक में पेट्रोल 49 पैसे गिरकर 106.28 तो डीजल 48 पैसे सस्ता होकर 92.79 रुपये प्रति लीटर हो गया है. हालांकि अहमदनगर में पेट्रोल 79 पैसे चढ़कर 106.92 और डीजल 76 पैसे महंगा होकर 93.41 रुपये प्रति लीटर हो गया है. उधर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में पेट्रोल 42 पैसे महंगा होकर 107.17 रुपये तो डीजल 39 पैसे चढ़कर 93.83 रुपये लीटर हो गया है. नादिया में पेट्रोल 27 पैसे गिरकर 107.25 तो डीजल के दाम 25 पैसे गिरकर 93.90 रुपये लीटर हो गये हैं. ओडिशा के कोरापुट में पेट्रोल 31 पैसे महंगा होकर 107.90 तो डीजल 29 पैसे चढ़कर 99.31 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story