Begin typing your search above and press return to search.

Petrol-Diesel Rate 14 August: देशभर में पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट हुए हुए जारी, जानिए कहां कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

Petrol-Diesel Rate 14 August: देश भर में तेल कंपनियों ने सुबह पेट्रोल और डीज़ल की खुदरा कीमतों में बदलाव किया है। इसका असर दिल्ली से लेकर बिहार तक कई शहरों में देखने को मिला है।

Petrol-Diesel Price Today: देश भर में पेट्रोल डीज़ल के रेट जारी, टंकी फुल करवाने से पहले चेक करें लेटेस्ट अपडेट
X
By Ragib Asim

Petrol-Diesel Rate 14 August: देश भर में तेल कंपनियों ने सुबह पेट्रोल और डीज़ल की खुदरा कीमतों में बदलाव किया है। इसका असर दिल्ली से लेकर बिहार तक कई शहरों में देखने को मिला है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव के बाद आज देशभर में खुदरा कीमतों पर भी दिख रहा है। वहीं दिल्ली-मुंबई जैसे देश के चार महानगरों में सरकारी तेल कंपनियों के रेट में उतार चढ़ाव जारी है। जानते है आज का ताजा भाव

Petrol Diesel Rate 14 August: प्रमुख शहरों में पेट्रोल डीजल रेट

  • दिल्ली: पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62
  • मुंबई: पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15
  • कोलकाता: पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76
  • चेन्नई: पेट्रोल 100.75, डीजल 92.34
  • अहमदाबाद: पेट्रोल 94.49, डीजल 90.17
  • बेंगलुरु: पेट्रोल 102.92, डीजल 89.02
  • हैदराबाद: पेट्रोल 107.46, डीजल 95.70
  • जयपुर: पेट्रोल 104.72, डीजल 90.21
  • लखनऊ: पेट्रोल 94.69, डीजल 87.80
  • पुणे: पेट्रोल 104.04, डीजल 90.57
  • चंडीगढ़: पेट्रोल 94.30, डीजल 82.45
  • इंदौर: पेट्रोल 106.48, डीजल 91.88
  • पटना: पेट्रोल 105.58, डीजल 93.80
  • सूरत: पेट्रोल 95.00, डीजल 89.00
  • नासिक: पेट्रोल 95.50, डीजल 89.50

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल रेट ₹100 के पार

छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में कीमतें भी स्थिर हैं लेकिन ₹100 के पार बनी हुई हैं। रायपुर में पेट्रोल ₹100.25 और डीजल ₹93.39, बिलासपुर में पेट्रोल ₹100.96 और डीजल ₹93.97, दुर्ग में पेट्रोल ₹100.41 और डीजल ₹93.72, कोरबा में पेट्रोल ₹100.41 और डीजल ₹93.31, जबकि जगदलपुर में पेट्रोल ₹101.90 और डीजल ₹93.85 प्रति लीटर है।

घर बैठे ऐसे जानें कीमत

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसानी से पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एसएमएस भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो आप RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर एसएमएस भेज सकते हैं और अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो आप RSP लिखकर 9223112222 पर एसएमएस भेज सकते हैं।

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story