Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 13 February 2024: देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 13 February 2024: पेट्रोल और डीजल के दाम हर रोज सुबह 6 बजे जारी कर दिए जाते हैं यदि आप अपने घर से बाहर जा रहे हैं तो पेट्रोल और डीजल के दामों के बारे में आपको जानकारी होनी काफी जरूरी है.

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 13 February 2024: पेट्रोल और डीजल के दाम हर रोज सुबह 6 बजे जारी कर दिए जाते हैं यदि आप अपने घर से बाहर जा रहे हैं तो पेट्रोल और डीजल के दामों के बारे में आपको जानकारी होनी काफी जरूरी है. ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर उछाल दिख रहा है. ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 82 डॉलर को भी पार कर गया है. इसका अवसर वैलेंटाइन डे से पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी दिखा, सरकारी तेल कंपनियों की ओर से मंगलवार सुबह जारी तेल कीमतों में बदलाव दिख रहा है.आज कई शहरों में तेल दाम घटे हैं तो कई इलाकों में इसके दाम बढ़ते नजर आ रहे हैं.

मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है. आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये में मिल रहा है. वहीं कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल का भाव 106.03 रुपये व डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है. इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर में बेचा जा रहा है. गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपये औैर डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर है.

जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर है. बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर है. हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर है. पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर है. कुल्लू में पेट्रोल 97.82 रुपये और डीजल 89.74 रुपये प्रति लीटर है. देहरादून में पेट्रोल 95.21 रुपये और डीजल 90.29 रुपये प्रति लीटर है.

घर बैठे ऐसे चेक करें पेट्रोल-डीजल के रेट

सबसे पहले आप एक SMS करना होगा, यदि आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो आपको RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. इसके अलावा यदि BPCL कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजकर पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट दाम से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story