Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 13 December: पेट्रोल-डीजल के आज के दाम हुए जारी, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 13 December: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में पिछले कई दिनों से जारी उठापटक के बीच आज यानी बुधवार को कच्चे तेल की कीमतों मामूली सी गिरावट देखने को मिली है.

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 13 December: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में पिछले कई दिनों से जारी उठापटक के बीच आज यानी बुधवार को कच्चे तेल की कीमतों मामूली सी गिरावट देखने को मिली है. इस क्रम में डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल हरे निशान पर रहते हुए 68.68 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रूड लगभग 3 डॉलर की गिरावट के साथ 73.24 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हुए इस फेरबदल से देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल के भाव बदल गए हैं. जिन राज्यों में ईंधन के भाव सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, उनमें महाराष्ट्र, राजस्थान, झारखंड और हरियाणा शामिल हैं.

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल 102.80 रुपये और डीजल 94.40 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में बदले दाम

  • लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर
  • गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर
  • पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.05 रुपये प्रति लीटर
  • पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर
  • नोएडा में पेट्रोल 97 रुपये और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर

वहीं, देश की सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट वाली लिस्ट जारी कर दी है. ईंधन की नई रेट लिस्ट के अनुसार महाराष्ट्र में पेट्रोल 27 पैसे और डीजल 24 पैसे महंगा हुआ है. इसके साथ ही राजस्थान में भी ईंधन के दाम बढ़ें हैं. यहां पेट्रोल और डीजल क्रमशः 17 पैसे और 15 पैसे महंगा हुआ है. झारखंड भी ऐसा राज्य है जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है. जबकि हरियाणा, केरल, कर्नाटक और पंजाब में पेट्रोल और डीजल के भाव में मामूली से गिरावट देखने को मिली है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story