Petrol Diesel Price Today 12 January 2024: आज देश भर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट
Petrol Diesel Price Today 12 January 2024: वैश्विक बाजार में एक बार फिर से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही भारतीय बाजार में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बदल गए हैं.

Petrol Diesel Price Today 12 January 2024: वैश्विक बाजार में एक बार फिर से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही भारतीय बाजार में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बदल गए हैं. शुक्रवार (12 जनवरी) को भी इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम में तेजी देखने को मिली. इस दौरान डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 2.46 प्रतिशत यानी 1.17 डॉलर चढ़कर 73.79 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए. जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमत 2.30 फीसदी यानी 1.78 डॉलर चढ़कर 79.19 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गईं. अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल के बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया.
शुक्रवार, 12 जनवरी को नोएडा समेत यूपी के कई शहरों में तेल की कीमतें बदल गईं. नोएडा, ग्रेटर नोएडा में आज पेट्रोल-डीजल 17-17 पैसे महंगा होकर क्रमशः 96.76 और 89.93 रुपये लीटर हो गया है. जबकि आगरा में पेट्रोल-डीजल 23-23 पैसे गिरकर क्रमशः 96.48 और 89.64 रुपये लीटर पर आ गया है. इसके अलावा प्रयागराज में पेट्रोल 87 पैसे सस्ता होकर 96.66 रुपये लीटर बिक रहा है.
जबकि डीजल का भाव यहां 85 पैसे गिरकर 89.86 रुपये लीटर हो गया है. गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल 7-7 पैसे चढ़कर क्रमशः 96.81 और 89.99 रुपये लीटर बिक रहा है. वहीं लखनऊ में पेट्रोल 17 पैसे महंगा होकर 96.74 और डीजल 17 पैसे बढ़कर 89.93 रुपये लीटर बिक करा है. जबकि वाराणसी में पेट्रोल-डीजल का भाव क्रमशः 44-43 पैसे चढ़कर 90.24 और 97.05 रुपये लीटर बिक रहा है.
देश के महानगरों में तेल के दाम
शहर पेट्रोल डीजल
- दिल्ली 96.72 89.62
- मुंबई 106.31 94.27
- कोलकाता 106.03 92.76
- चेन्नई 102.63 94.24
तमिलनाडु के अरियालुर में पेट्रोल 30 पैसे सस्ता होकर 103.58 और डीजल 29 पैसे गिरकर 95.21 रुपये लीटर बिक रहा है. जबकि तेल की कीमत 3-3 पैसे कम होकर क्रमशः 103.36 और 94.99 रुपये लीटर हो गई है. तेलंगाना के आदिलाबाद में पेट्रोल 35 डीजल 33 पैसे गिरकर क्रमशः 111.32 और 99.36 रुपये लीटर बिक रहा है. जबकि नलगोंडा में पेट्रोल 56 और डीजल 52 पैसे चढ़कर क्रमशः 109.80 और 97.93 रुपये लीटर मिल रहा है. राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 74 और डीजल 67 पैसे महंगा होकर 113.34 और 98.11 रुपये लीटर पर पहुंच गया है.
राजसमंद में पेट्रोल का भाव 67 पैसे चढ़कर 109.65 और डीजल 62 पैसे महंगा होकर 94.79 रुपये लीटर हो गया है. महाराष्ट्र के अहमदनगर में पेट्रोल 56, डीजल 53 पैसे गिरकर क्रमशः 106.36 और 92.88 रुपये लीटर बिक रहा है. जबकि सतारा में पेट्रोल 57 पैसे गिरकर 106.81 और डीजल 52 पैसे सस्ता होकर 93.33 रुपये लीटर बिक रहा है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 30 पैसे गिरकर 107.24 और डीजल 28 पैसे सस्ता होकर 94.04 रुपये लीटर बिक रहा है. सीतामढ़ी में पेट्रोल 40 पैसे चढ़कर 108.67 और डीजल 37 पैसे महंगा होकर 95.35 रुपये लीटर मिल रहा है.
