Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 12 February 2024: देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 12 February 2024: देश की पेट्रोलियम कंपनियों ने आज (12 फरवरी) के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं। राष्ट्रीय स्तर पर कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है, लेकिन कुछ राज्यों में VAT में बदलाव के कारण मामूली उतार-चढ़ाव हुआ है।

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 12 February 2024: देश की पेट्रोलियम कंपनियों ने आज (12 फरवरी) के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं। राष्ट्रीय स्तर पर कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है, लेकिन कुछ राज्यों में VAT में बदलाव के कारण मामूली उतार-चढ़ाव हुआ है। दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में हल्की गिरावट देखी गई। WTI क्रूड प्रति बैरल 76.38 डॉलर (लगभग 6,343 रुपये) पर बिक रहा था, वहीं ब्रेंट क्रू़ड की कीमत 81.76 डॉलर (लगभग 6,789 रुपये) पर पहुंच गई।

आज बदलाव हुआ देखें तो महाराष्ट्र में पेट्रोल 25 पैसे और डीजल 24 पैसे सस्ता हो गया है। इसी प्रकार, राजस्थान में पेट्रोल पर 21 पैसे और डीजल पर 20 पैसे घटाए गए हैं। इसके अलावा, ओडिशा, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और केरल में भी तेल सस्ता हुआ है। दूसरी तरफ, हरियाणा में पेट्रोल 18 पैसे और डीजल 17 पैसे महंगा हो गया है। साथ ही गुजरात, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी हल्की बढ़ोतरी दिख रही है।

प्रमुख महानगरों में आज तेल के भाव देखें तो राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये में खरीदा जा सकता है। साथ ही कोलकाता में प्रति लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपये और डीजल के लिए 92.76 रुपये चुकाने होंगे। इसके अलावा, चेन्नई में आज पेट्रोल के दाम 102.63 रुपये और डीजल के 94.24 रुपये प्रति लीटर हैं।

आज और कल की पेट्रोल कीमत

  • नई दिल्ली- ₹ 96.72- ₹ 96.72
  • कोलकाता -₹ 106.03- ₹ 106.03
  • मुंबई -₹ 106.31- ₹ 106.31
  • चेन्नई -₹ 102.74 -₹ 102.74
  • गुड़गांव- ₹ 96.99- ₹ 96.99
  • नोएडा -₹ 96.58 ₹ 96.58
  • बेंगलुरु -₹ 101.94 -₹ 101.94
  • भुवनेश्वर- ₹ 103.54 -₹ 103.54
  • चंडीगढ़ -₹ 96.20- ₹ 96.20
  • हैदराबाद -₹ 109.66 -₹ 109.66
  • जयपुर -₹ 109.31- ₹ 109.31
  • लखनऊ-₹96.58 -₹96.58
  • पटना -₹107.80 -₹107.80
  • त्रिवेन्द्रम- ₹ 109.89

आज और कल की डीजल कीमत

  • नई दिल्ली- ₹ 89.62- ₹ 89.62
  • कोलकाता -₹ 92.76- ₹ 92.76
  • मुंबई -₹ 94.27- ₹ 94.27
  • चेन्नई- ₹ 94.33- ₹ 94.33
  • गुड़गांव -₹ 89.86- ₹ 89.86
  • नोएडा -₹ 89.75- ₹ 89.75
  • बेंगलुरु- ₹ 87.89- ₹ 87.89
  • भुवनेश्वर -₹ 95.09 -₹ 95.09
  • चंडीगढ़ -₹84.26 -₹84.26
  • हैदराबाद-₹ 97.82-₹ 97.82
  • जयपुर- ₹ 94.47- ₹ 94.47
  • लखनऊ- ₹89.77- ₹89.77
  • पटना- ₹94.56 -₹94.56
  • त्रिवेन्द्रम- ₹ 98.68 -₹ 98.68

घर बैठे जानिए पेट्रोल-डीजल के दाम

अब आप घर बैठे पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों की जानकारी आपको घर बैठे ही फोन पर मिल जाएगी। अगर आप इंडियन ऑयल के उपभोक्ता हैं तो RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा, BPCL उपभोक्ता को RSP और शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा। इसके बाद आपको सारी जानकारी एसएमएस के जरिए दी जाएगी । एचपीसीएल उपभोक्ता को एचपीप्राइस और शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा।

पेट्रोल-डीजल की रोज बदलती हैं कीमतें

ईंधन की कीमतें हर सुबह बदलती हैं। दरअसल, विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत के आधार पर रोजाना पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोजाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन करती हैं।

हर शहर में अलग-अलग दरें क्यों?

हर शहर में पेट्रोल के रेट अलग-अलग होने का कारण टैक्स है। वहीं, राज्य सरकारें अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दरों पर टैक्स वसूलती हैं। वहीं, नगर निगमों और नगर पालिकाओं में भी हर शहर के हिसाब से टैक्स होते हैं। ये शहर के हिसाब से अलग-अलग होते हैं, जिन्हें स्थानीय निकाय कर भी कहा जाता है। आपको बता दें कि हर नगर निगम के हिसाब से अलग-अलग टैक्स भी लगाए जाते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story