Begin typing your search above and press return to search.

आज का फ्यूल अपडेट 11 अक्टूबर 2025: पेट्रोल डीज़ल के दाम में बड़ा बदलाव! जानिए आपके शहर में क्या है फ्यूल का भाव?

Petrol Diesel Price Today (11 Oct 2025): आज 11 अक्टूबर 2025 को पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी। दिल्ली और गुरुग्राम में थोड़ी राहत, जबकि हैदराबाद, पटना और तिरुवनंतपुरम में बढ़ोतरी। चंडीगढ़ में पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45 प्रति लीटर पर सबसे सस्ता।

Alt Text: 11 अक्टूबर 2025 को दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल के दाम
X

दिल्ली में राहत, हैदराबाद और मुंबई में महंगा पेट्रोल; चंडीगढ़ में सबसे सस्ता फ्यूल

By Ragib Asim

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजमर्रा के खर्चों को सीधे प्रभावित करती हैं। देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) हर सुबह 6 बजे नई दरें अपडेट करती हैं। कीमतें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल (Crude Oil Prices) और डॉलर-रुपया विनिमय दर (Exchange Rate) के अनुसार तय होती हैं। आइए जानते हैं आज 11 अक्टूबर 2025 को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव।

पेट्रोल की कीमतें (Petrol Price Today, October 11)

गुड रिटर्न्स के मुताबिक,आज चंडीगढ़ में पेट्रोल देश में सबसे सस्ता ₹94.30 प्रति लीटर है। वहीं दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 प्रति लीटर पर स्थिर है। मुख्य शहरों में आज के रेट इस प्रकार हैं......
दिल्ली:     ₹94.77
कोलकाता: ₹105.41
मुंबई: ₹103.50
चेन्नई: ₹100.90
भुवनेश्वर: ₹101.11
चंडीगढ़: ₹94.30
हैदराबाद: ₹107.46
जयपुर: ₹104.72
गुरुग्राम में पेट्रोल के दाम में ₹0.35 की कटौती के बाद आज ₹95.30 प्रति लीटर हैं। लखनऊ में भी ₹0.04 की मामूली गिरावट आई है, अब पेट्रोल ₹94.69 प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, कुछ शहरों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है नोएडा में ₹95.12 (+0.07), बेंगलुरु में ₹102.98 (+0.06), पटना में ₹105.56, और तिरुवनंतपुरम में ₹107.48 (+0.15) प्रति लीटर पेट्रोल बिक रहा है।

डीजल की कीमतें (Diesel Price Today, October 11)

डीजल के रेट में भी आज मामूली बदलाव देखने को मिला है। चंडीगढ़ देश में सबसे सस्ता शहर रहा, जहाँ डीजल ₹82.45 प्रति लीटर पर स्थिर है। अन्य प्रमुख शहरों में कीमतें इस प्रकार हैं
दिल्ली:     ₹87.67
कोलकाता: ₹92.02
मुंबई: ₹90.03
चेन्नई: ₹92.48
जयपुर: ₹90.21
भुवनेश्वर: ₹92.69
हैदराबाद: ₹95.70
चंडीगढ़: ₹82.45
गुरुग्राम में डीजल के दाम ₹0.33 घटकर ₹87.77 प्रति लीटर हुए हैं। लखनऊ में ₹0.05 की कटौती के बाद डीजल अब ₹87.81 प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, कुछ शहरों में बढ़ोतरी दर्ज हुई...
नोएडा:         ₹88.29 (+0.10)
बेंगलुरु: ₹91.04 (+0.05)
पटना: ₹91.80 (+0.31)
तिरुवनंतपुरम: ₹96.48 (+0.27)

पेतेल की कीमतें क्यों बदलती हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के क्रूड ऑयल रेट पर निर्भर करती हैं। डॉलर की मजबूती या कमजोरी, ग्लोबल डिमांड और घरेलू टैक्स का भी सीधा असर पड़ता है। यही कारण है कि हर दिन सुबह 6 बजे नए भाव लागू होते हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

अगर आप रोजाना पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें अपने फोन पर चेक करना चाहते हैं तो उसके लिए एसएमएस सर्विस भी उपलब्ध है। इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने शहर का कोड लिखकर RSP 9224992249 पर मैसेज कर सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक 9223112222 पर "RSP" भेजकर रेट जान सकते हैं। एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक 9222201122 पर "HP Price" लिखकर मैसेज भेजें और पेट्रोल-डीज़ल के ताज़ा दाम जानें।

रोज सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें

भारत में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं। इसमें अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार के रुझान, टैक्स, डीलर कमीशन और रुपये-डॉलर की स्थिति जैसी चीज़ों का असर शामिल होता है। यही वजह है कि हर शहर में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें अलग-अलग होती हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।

तेल की कीमतें सीधे आम आदमी की जेब और महंगाई पर असर डालती हैं। हर रोज़ का उतार-चढ़ाव ट्रांसपोर्ट से लेकर खाने-पीने तक सब कुछ महंगा या सस्ता कर देता है। आज के दाम बताते हैं कि भारत में फ्यूल इकोनॉमी ग्लोबल मार्केट से कैसे बंधी हुई है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story