Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 11 January 2024: आज देश भर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 11 January 2024: इंटरनेशनल मार्केट में पिछले कई दिनों से कच्चे तेल की कीमतों में उठा-पटक का दौर जारी है. इस बीच आज यानी गुरुवार को कच्चे तेल की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है.

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 11 January 2024: इंटरनेशनल मार्केट में पिछले कई दिनों से कच्चे तेल की कीमतों में उठा-पटक का दौर जारी है. इस बीच आज यानी गुरुवार को कच्चे तेल की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है. इस क्रम में क्रूड ऑयल दाम में कमी के साथ 71.29 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव गिरकर 76.80 प्रति बैरल पर आ गया है. ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट का असर देश में पेंट्रोल और डीजल के खुदरा भाव पर देखने को मिल रहा है. कई राज्यों में पेंट्रोल औऱ डीजल के भाव बदल गए हैं. जिन राज्यों में ईंधन के भाव में सबसे ज्यादा बदलाव देखा जा रहा है उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश शामिल हैं.

वहीं, देश की सरकारी तेल की कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की ताजा भाव वाली लिस्ट जारी कर दी है. नई रेट लिस्ट के अनुसार देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में आज पेट्रोल 35 पैसे और डीजल 34 पैसे गिरावट के साथ बिक रहा है. बिहार में पेट्रोल 29 पैसे और डीजल 27 पैसे सस्ता हुआ है. इसके अलावा ही झारखंड में तेल के भाव में वृद्धि दर्ज की गई है. यहां पेट्रोल और डीजल के दाम में 44 पैसे का इजाफा हुआ है. महाराष्ट्र में भी ईंधन के दाम बढ़ें हैं. जबकि मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर क्रमशः 51 पैसे 46 पैसे गिरे हैं. वेस्ट बंगाल की बात करें तो यहां पेट्रोल 44 पैसे तो डीजल 41 पैसे सस्ता हुआ है. इसके साथ ही पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में भी पेट्रोल और डीजल के भाव गिरे हैं.

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल 102.86 रुपये और डीजल 94.46 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में कितने बदले दाम

  • नोएडा में पेट्रोल 96.59 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
  • गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
  • पटना में पेट्रोल 107.54 रुपये और डीजल 94.32 रुपये प्रति लीटर
  • पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story