Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today: 11 फरवरी 2026 को जारी हुए नए रेट, जानें आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव

Petrol Diesel Price Today: 11 फरवरी 2026 को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी हो गई हैं। चेक करें दिल्ली, मुंबई समेत देश बहर्फ के प्रमुख शहरों में आज का तजा रेट।

Petrol Diesel Price Today: 11 फरवरी 2026 को जारी हुए नए रेट, जानें आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव
X
By Ragib Asim

नई दिल्ली, 11 फरवरी 2026। आज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दीं हैं। अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दाम और डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत के मुकाबले रोज रेट तय होते हैं। आज देश बाहर के अधिकांश शहरों में कीमतें स्टेबल हैं, हालांकि राज्यों के अलग-अलग टैक्स की वजह से शहरवार दाम में फर्क देखने मिल सकता है।

तेल विपणन कंपनियां (OMCs) हर दिन सुबह 6 बजे नई दरें अपडेट करती हैं। इन बदलावों का असर सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ता है चाहे रोज ऑफिस जाने वाला कर्मचारी हो या सामान ढोने वाला ट्रांसपोर्टर। ऐसे में ताजा रेट की जानकारी रखना आपके के लिए जरूरी हो जाता है।

आपके शहर में आज का पेट्रोल-डीजल रेट (प्रति लीटर)

  • नई दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72 | डीजल ₹87.62
  • मुंबई: पेट्रोल ₹104.21 | डीजल ₹92.15
  • कोलकाता: पेट्रोल ₹103.94 | डीजल ₹90.76
  • चेन्नई: पेट्रोल ₹100.75 | डीजल ₹92.34
  • अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49 | डीजल ₹90.17
  • बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92 | डीजल ₹89.02
  • हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46 | डीजल ₹95.70
  • जयपुर: पेट्रोल ₹104.72 | डीजल ₹90.21
  • लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69 | डीजल ₹87.80
  • पुणे: पेट्रोल ₹104.04 | डीजल ₹90.57
  • चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30 | डीजल ₹82.45
  • इंदौर: पेट्रोल ₹106.48 | डीजल ₹91.88
  • पटना: पेट्रोल ₹105.58 | डीजल ₹93.80
  • सूरत: पेट्रोल ₹95.00 | डीजल ₹89.00
  • नासिक: पेट्रोल ₹95.50 | डीजल ₹89.50

पिछले 3 साल से क्यों स्थिर हैं कीमतें?

मई 2022 के बाद केंद्र और कई राज्य सरकारों ने ईंधन पर टैक्स में कटौती की थी। इसके बाद से खुदरा कीमतों में बड़ी उछाल नहीं देखी गई। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहता है, लेकिन घरेलू स्तर पर रेट स्थिर बने हुए हैं।

किन बातों से तय होता है पेट्रोल-डीजल का दाम?

ईंधन की कीमत कई फैक्टर पर निर्भर करती है। कच्चे तेल की वैश्विक कीमत बढ़ती है तो इसका सीधा असर भारत पर पड़ता है क्योंकि देश अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है। डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने पर भी लागत बढ़ जाती है। इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स, रिफाइनिंग की लागत और मांग-आपूर्ति भी अंतिम कीमत तय करते हैं।

SMS से ऐसे जानें अपने शहर का रेट

अगर आप मोबाइल से ताजा रेट जानना चाहते हैं, तो अपनी कंपनी के नंबर पर SMS भेज सकते हैं।

  • Indian Oil के ग्राहक अपने शहर का कोड लिखकर “RSP” के साथ 9224992249 पर भेजें।
  • BPCL ग्राहक “RSP” लिखकर 9223112222 पर भेजें।
  • HPCL ग्राहक “HP Price” लिखकर 9222201122 पर SMS कर सकते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story