Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 10 Sept: देश भर में पेट्रोल-डीजल के ताज़ा दाम हुए जारी, देखें अपने शहर का पूरा लिस्ट

Petrol Diesel Price Today 10 September: नई दिल्लीः आज यानी 10 सितंबर 2025 को देशभर में पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी कर दिए गए हैं। तेल विपणन कंपनियां (OMCs) रोज़ सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट अपडेट करती हैं।

आज के पेट्रोल-डीजल के दाम: 18 अगस्त के पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी, चेक करें अपने शहर की कीमत
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 10 September: नई दिल्लीः आज यानी 10 सितंबर 2025 को देशभर में पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी कर दिए गए हैं। तेल विपणन कंपनियां (OMCs) रोज़ सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट अपडेट करती हैं। अच्छी खबर यह है कि आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी देशभर में ईंधन के दाम कल की तरह ही बने हुए हैं।

पेट्रोल और डीजल की कीमतें सीधे तौर पर अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल के दाम और डॉलर-रुपए की विनिमय दर पर निर्भर करती हैं। वैश्विक बाज़ार में हल्के उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत में अभी स्थिरता बनी हुई है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट (₹/लीटर)

शहर पेट्रोल डीजल

नई दिल्ली	₹94.77	₹87.67
मुंबई ₹103.50 ₹90.20
कोलकाता ₹105.41 ₹92.02
बेंगलुरु ₹102.92 ₹90.99
हैदराबाद ₹107.46 ₹95.70
जयपुर ₹104.41 ₹89.93
लखनऊ ₹94.69 ₹87.81
चंडीगढ़ ₹94.30 ₹82.45
पटना ₹105.23 ₹91.49

CNG Rate Today (₹/किलो)

शहर CNG रेट

नई दिल्ली	₹76.59
मुंबई ₹77.00
चेन्नई ₹91.50
कोलकाता ₹91.50
पटना ₹84.54

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

अगर आप रोजाना पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें अपने फोन पर चेक करना चाहते हैं तो उसके लिए एसएमएस सर्विस भी उपलब्ध है। इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने शहर का कोड लिखकर RSP 9224992249 पर मैसेज कर सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक 9223112222 पर "RSP" भेजकर रेट जान सकते हैं। एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक 9222201122 पर "HP Price" लिखकर मैसेज भेजें और पेट्रोल-डीज़ल के ताज़ा दाम जानें।

रोज सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें

भारत में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं। इसमें अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार के रुझान, टैक्स, डीलर कमीशन और रुपये-डॉलर की स्थिति जैसी चीज़ों का असर शामिल होता है। यही वजह है कि हर शहर में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें अलग-अलग होती हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।


Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story