Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 10 November 2023: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी हुए, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 10 November 2023: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. लेकिन आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो पिछले दो सप्ताह में क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी गिरावट आई है.

Petrol Diesel Price Today 10 November 2023: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी हुए, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 10 November 2023: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. लेकिन आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो पिछले दो सप्ताह में क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी गिरावट आई है. जिसके चलते ये 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है. शुक्रवार को डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम में 0.08 फीसदी यानी 0.06 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट देखने को मिली. इसके बाद WTI क्रूड का भाव गिरकर 75.71 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.

जबकि ब्रेंड क्रूड के भाव में 0.07 प्रतिशत यानी 0.06 डॉलर की बढ़ोतरी के बाद ये 80.07 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. इसी के साथ देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई. हालांकि, देश के प्रमुख चारों महानगरों में आज भी तेल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 तो डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है. जबकि मुंबई में पेट्रोल का भाव 106.31 और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है. उधर कोलकाता में पेट्रोल 106.03 तो डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. हालांकि चेन्नई में शुक्रवार को पेट्रोल 14 पैसे महंगा होकर 102.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है. जबकि डीजल 13 पैसे चढ़कर 94.37 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

आगरा में पेट्रोल-डीजल क्रमशः 10-10 पैसे गिरकर 96.32 और 89.49 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है. जबकि अलीगढ़ में तेल के दाम में 38-38 पैसे का इजाफा हुआ है. अब यहां पेट्रोल 97.01 तो डीजल 90.16 रुपये प्रति लीटर हो गया है. प्रयागराज में पेट्रोल 76 पैसे सस्ता होकर 96.52 तो डीजल 74 पैसे गिरकर 89.73 रुपये प्रति लीटर हो गया है. नोएडा/ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल 13 पैसे महंगा होकर 96.92 तो डीजल 12 पैसे चढ़कर 90.08 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

नागपुर में पेट्रोल 41 तो डीजल 40 पैसे महंगा होकर क्रमशः 106.45 और 92.99 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं अहमदनगर में पेट्रोल-डीजल 33 और 32 पैसे गिरकर 106.68 और 93.19 रुपये प्रति लीटर हो गया है. पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में पेट्रोल 52 पैसे चढ़कर 107.17 तो डीजल 48 पैसे महंगा होकर 93.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है. तमिलनाडु के इरोड जिले में पेट्रोल के दाम 18 पैसे बढ़कर 103.40 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. डीजल 18 पैसे चढ़कर 95.02 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं वैल्लोर में पेट्रो 47 पैसे महंगा कर 104.01 तो डीजल 46 पैसे चढ़कर 95.58 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है.

महाराष्ट्र के सोलापुर में पेट्रोल-डीजल के दाम में क्रमशः 35 और 33 पैसे की गिरावट आई है. इसके बाद यहां पेट्रोल 106.64 और डीजल 93.16 रुपये प्रति लीटर हो गया है. जबकि थाणे में पेट्रोल 23 पैसे गिरकर 105.74 और डीजल 22 पैसे सस्ता होकर 92.25 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में पेट्रोल 22 पैसे सस्ता होकर 106.24 तो डीजल 20 पैसे गिरकर 92.96 रुपये लीटर हो गया है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story