Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 10 January 2024: आज देश भर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 10 January 2024: देश की तेल कंपनियों ने आज (10 जनवरी) के लिए पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं। राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें पहले के समान बनी हुई हैं।

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 10 January 2024: देश की तेल कंपनियों ने आज (10 जनवरी) के लिए पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं। राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें पहले के समान बनी हुई हैं। हालांकि, कुछ राज्यों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। दूसरी तरफ, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। WTI क्रूड आज 72.29 डॉलर (6,009 रुपये) प्रति बैरल पर बिक रहा है, जबकि ब्रेंट क्रू़ड के भाव 77.60 डॉलर (6,450 रुपये) है।

इन राज्यों में बदली कीमत

गुजरात में आज पेट्रोल और डीजल 78 पैसे महंगा हो गया है, जबकि छत्तीसगढ़ में पेट्रोल पर 60 और डीजल पर 59 पैसे बढ़े हैं। इसी प्रकार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार और पश्चिम बंगाल में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। दूसरी तरफ, महाराष्ट्र में पेट्रोल 34 पैसे और डीजल 33 पैसे सस्ता हुआ है। झारखंड में भी पेट्रोल-डीजल 28 पैसे सस्ता हुआ है। इनके अलावा केरल, गोवा और असम में भी गिरावट दर्ज हुई है।

महानगरों में नहीं हुआ बदलाव

महानगरों में आज भी पेट्रोल-डीजल के भाव अपरिवर्तित रहे हैं। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 90.08 रुपये में बिक रहा है। इसी प्रकार, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये और डीजल की 94.27 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा कोलकाता में प्रति लीटर पेट्रोल के दाम 106.03 रुपये और डीजल के 92.76 रुपये हैं, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 102.73 रुपये और डीजल 94.33 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story