Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 10 February 2024: देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 10 February 2024: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज (शनिवार) को भी बदलाव देखने को मिला. वहीं वैश्विक बाजार में भी कच्चे तेल की कीमतें बदल गई. आज क्रूड ऑयल के दाम में इजाफा हुआ है.

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 10 February 2024: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज (शनिवार) को भी बदलाव देखने को मिला. वहीं वैश्विक बाजार में भी कच्चे तेल की कीमतें बदल गई. आज क्रूड ऑयल के दाम में इजाफा हुआ है. डब्ल्यूटीआई के दाम में 0.81 प्रतिशत यानी 0.62 डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. इसके बाद यहां डब्ल्यूटीआई का भाव बढ़कर 76.84 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. जबकि ब्रेंट क्रूड के दाम 0.69 फीसदी यानी 0.56 डॉलर चढ़कर 82.19 रुपये लीटर हो गया है. वहीं दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई को छोड़कर देश के ज्यादातर शहरों में तेल की कीमतों में बदलाव हुआ है.

उत्तर प्रदेश के कई शहरों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है. दिल्ली से सटे नोएडा-ग्रेटर नोएडा में भी तेल के दाम बढ़े हैं. यहां पेट्रोल 16 पैसे तो डीजल 13 पैसे चढ़कर क्रमशः 97.00 और 90.14 रुपये लीटर बिक रहा है. जबकि मुरादाबाद में पेट्रोल 31 पैसे सस्ता होकर 96.83 रुपये लीटर पर आ गया है. वहीं डीजल के दाम 30 पैसे कम होकर 90.01 रुपये लीटर पर आ गए हैं. वाराणसी में पेट्रोल-डीजल की कीमत क्रमशः 66-64 पैसे सस्ती होकर 96.89 और 90.08 रुपये लीटर बिक रहा है.

प्रमुख महानगरों में पेट्रोल डीजल की कीमतें

शहर पेट्रोल डीजल

  • दिल्ली- 96.72 89.62
  • मुंबई- 106.31 94.27
  • कोलकाता- 106.03 92.76
  • चेन्नई- 102.75 94.34

राजधानी लखनऊ में भी तेल के दाम कम हुए हैं. यहां पेट्रोल 10 पैसे गिरकर 96.47 और डीजल 10 पैसे गिरकर 89.66 रुपये लीटर मिल रहा है. उधर गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल 13-13 पैसे महंगा होकर क्रमशः 96.91 और 90.09 रुपये लीटर पर आ गया है. आगरा में पेट्रोल 6 पैसे गिरकर 96.36 और डीजल 6 पैसे सस्ता होकर 89.53 रुपये लीटर पर आ गया है. प्रयागराज में पेट्रोल 59 पैसे सस्ता होकर 96.66 और डीजल 58 पैसे गिरकर 89.86 रुपये लीटर पर आ गए हैं.

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में पेट्रोल के दाम 15 पैसे गिरकर 100.65 और डीजल 25 पैसे सस्ता होकर 85.88 रुपये लीटर मिल रहा है. जबकि शोपियां में पेट्रोल-डीजल 4-3 पैसे सस्ता होकर 100.96 और 86.29 रुपये लीटर पर आ गया है. जबकि तमिलनाडु के इरोड में पेट्रोल 36 पैसे गिरकर 103.22 और डीजल 35 पैसे सस्ता होकर 94.84 रुपये लीटर बिक रहा है. वहीं वैल्लोर में पेट्रोल 41 पैसे चढ़कर 103.95 और डीजल 40 पैसे महंगा होकर 95.52 रुपये लीटर पर पहुंच गया है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story