Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 1 October 2023: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी हुए, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 1 October 2023: अक्टूबर के पहले दिन तेल वितरण कंपनियों के द्वारा पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिये गए हैं. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी उठा-पटक के बीच भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं.

Petrol Diesel Price Today 12 September 2023: पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट प्राइस जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं दाम
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 1 October 2023: अक्टूबर के पहले दिन तेल वितरण कंपनियों के द्वारा पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिये गए हैं. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी उठा-पटक के बीच भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं. हालांकि, बिहार समेत कुछ राज्यों में दाम में थोड़ी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल की कीमतों में 16 पैसे और डीजल की कीमतों में 15 पैसे की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. इसके बाद से पेट्रोल का रेट 109.33 रुपये और डीजल की कीमत 95.97 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

इसके अलावे, देश चारों महानगर दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमतें सामान्य बनी हुई हैं. अच्छी बात ये है कि आखिरी बार आखिरी बार राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम मई 2022 में बदले थे. राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. चेन्नई में भी कीमतों में कोई बदलावन देखने को नहीं मिला है. यहां, पेट्रोल 102.77 रुपये और डीजल 94.37 रुपये प्रति लीटर है.

देश के बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम में पेट्रोल 96.99 रुपये और डीजल 89.86 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर में पेट्रोल 109.05 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
  • पटना में पेट्रोल 107.80 रुपये और डीजल 94.56 रुपये प्रति लीटर
  • नोएडा में पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर

मजबूत हाजिर मांग के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को कच्चा तेल की कीमत 3 रुपये की तेजी के साथ 7,795 रुपये प्रति बैरल हो गयी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का अक्टूबर माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 3 रुपये या 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,795 रुपये प्रति बैरल हो गया. इसमें 10,595 लॉट के लिए कारोबार हुआ.

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी आई. वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 93.64 डॉलर प्रति बैरल हो गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 0.21 प्रतिशत की तेजी दर्शाता 96.35 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

कैसे चेक करें अपने शहर का फ्यूल रेट

मैसेज के जरिए अपने शहर का फ्यूल रेट जानने के लिए बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज भेजना होगा. वहीं HPCL के ग्राहकों को दाम पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर मैसेज करें. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज कर सकते हैं.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story