Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Price Today: जंग के बीच क्रूड ऑयल में लगी आग! पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर हुए महंगे, यहां चेक करें लिस्ट

Petrol Price Today: 1 अप्रैल 2026 को OMCs ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी किए हैं। मिडिल ईस्ट युद्ध के कारण क्रूड ऑयल 105 डॉलर के पार पहुंच gyaहै, जिससे प्रीमियम पेट्रोल और गैस सिलेंडर महंगे हो गए हैं।

Petrol Diesel Price Today: 3 मार्च को आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव? चेक करें आज का लेटेस्ट रेट्स
X

फोटो: NPG News

By Ragib Asim

नई दिल्ली 1 अप्रैल 2026। सरकारी तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने 1 अप्रैल 2026 की सुबह पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमत 105 डॉलर के पार पहुंच गई है। इसके असर से प्रीमियम पेट्रोल और कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगे हो गए हैं, हालांकि आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि सामान्य पेट्रोल और डीजल के बेस दाम स्थिर रखे गए हैं।

Premium Fuel Hike: 160 रुपये लीटर हुआ XP100 पेट्रोल

OMCs (IOCL, HPCL, BPCL) ने नार्मल फ्यूल के दाम तो नहीं बढ़ाए लेकिन प्रीमियम फ्यूल की कीमतों में आज बड़ा इजाफा किया गया है। दिल्ली में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंपों पर XP100 पेट्रोल का रेट 149 रुपये से बढ़कर 160 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, 'एक्स्ट्रा ग्रीन डीजल' 91.49 रुपये से उछलकर 92.99 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इसके अलावा आज कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी बढ़ोतरी की गई है।

Global Impact: 105 डॉलर के पार पहुंचा ब्रेंट क्रूड

ईंधन की कीमतों में इस बदलाव के पीछे मुख्य कारण जियो-पॉलिटिकल टेंशन (Geopolitical Tension) है। अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव के कारण सप्लाई चेन प्रभावित हुई है।

इंटरनेशनल मार्केट में 'ब्रेंट क्रूड' 1.71 डॉलर उछलकर 105.68 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। वहीं WTI क्रूड 102.82 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने की आशंका से अमेरिका में भी फ्यूल की कीमतें 4 डॉलर प्रति गैलन के पार चली गई हैं।

Price Breakdown: बेस प्राइस 74 रूपये, फिर 94 रूपये में क्यों मिल रहा पेट्रोल?

अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि पेट्रोल-डीजल पर कितना टैक्स लगता है। 1 अप्रैल के डेटा के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल का बेस प्राइस (बिना वैट के) 74.97 रूपये प्रति लीटर है।इस पर औसतन 4.40 रूपये प्रति लीटर डीलर कमीशन जोड़ा जाता है। इसके बाद राज्य सरकार का वैट (VAT) 15.40 रूपये लगाया जाता है। इन सभी टैक्स और कमीशन को मिलाकर दिल्ली में सामान्य पेट्रोल की खुदरा कीमत 94.77 रूपये प्रति लीटर बैठती है। इसी तरह डीजल का बेस प्राइस 71.81 रूपये है जिस पर कमीशन और 12.83 रूपये वैट लगाकर खुदरा कीमत 87.67 रूपये तय होती है।

City-wise Fuel Rates: प्रमुख शहरों में आज का भाव

देश में सबसे सस्ता तेल पोर्ट ब्लेयर में है जहां पेट्रोल 82.46 रूपये और डीजल 78.05 रूपये प्रति लीटर है। जानिए अन्य बड़े शहरों के आज के रेट:

  • नई दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72 | डीजल ₹87.62
  • मुंबई: पेट्रोल ₹104.21 | डीजल ₹92.15
  • कोलकाता: पेट्रोल ₹103.94 | डीजल ₹90.76
  • चेन्नई: पेट्रोल ₹100.75 | डीजल ₹92.34
  • बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92 | डीजल ₹89.02
  • हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46 | डीजल ₹95.70
  • जयपुर: पेट्रोल ₹104.72 | डीजल ₹90.21
  • लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69 | डीजल ₹87.80

(नोट: कुछ शहरों में लोकल वैट के कारण माइनर वेरिएशन हो सकता है।)

SMS से कैसे चेक करें अपने शहर का रेट?

कंज्यूमर्स घर बैठे SMS के जरिए भी फ्यूल रेट चेक कर सकते हैं:

  • Indian Oil: "RSP <सिटी कोड>" लिखकर 9224992249 पर भेजें।
  • BPCL: "RSP" लिखकर 9223112222 पर SMS करें।
  • HPCL: "HP Price" लिखकर 9222201122 पर भेजें।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story