Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 09 November 2023: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी हुए, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 09 November 2023: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले दो दिनों से गिरावट का दौर जारी है.

Petrol Diesel Price Today 09 November 2023: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी हुए, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 09 November 2023: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले दो दिनों से गिरावट का दौर जारी है. आज यानी गुरुवार सुबह वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 3.81 डॉलर गिरकर 77.09 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि डब्ल्यूटीआई के दाम 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.90 डॉलर प्रति बैरल तक आ गए हैं. ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट का असर देश में पेट्रोल और डीजल के खुदरा भाव पर देखने को मिल रहा है. नतीजतन कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल के रेट बदल गए हैं. जिन राज्यों में ईंधन के भाव में सबसे ज्यादा फेरबदल हुआ है, उनमें महाराष्ट्र, राजस्थान और पंजाब शामिल हैं.

महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम

  • दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल 102.65 रुपये और डीजल 94.25 रुपये प्रति लीटर

देश के अन्य शहरों में भी बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम

  • लखनऊ में पेट्रोल 96.36 रुपये और डीजल 89.56 रुपये प्रति लीटर
  • पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
  • नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर
  • गाजियाबाद में 96.67 रुपये और डीजल 89.84 रुपये प्रति लीटर
  • पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर

वहीं, देश की सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट वाली लिस्ट जारी कर दी है. नई रेट लिस्ट के अनुसार महाराष्ट्र में पेट्रोल और डीजल पर क्रमशः 61 पैसे और 59 पैसे गिरे हैं. राजस्थान में पेट्रोल 13 पैसे तो डीजल 12 पैसे सस्ता हुआ है. वहीं, दूसरी तरफ पंजाब में पेट्रोल और डीजल 24 पैसे महंगा हुआ है. गुजरात में ईंधन की दरें बढ़ी हैं. यहां पेट्रोल के दाम में 15 पैसे तो डीजल के भाव में 16 पैसे का उछाल आया है. देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी पेट्रोल और डीजल महंगा हुआ है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story