Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 09 January 2024: आज देश भर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 09 January 2024: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक दिन की गिरावट के बाद दोबारा बढ़ोतरी होने लगी है. सोमवार को जहां क्रूड ऑयल के दाम कम हुए थे तो वहीं मंगलवार को इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गईं.

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 09 January 2024: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक दिन की गिरावट के बाद दोबारा बढ़ोतरी होने लगी है. सोमवार को जहां क्रूड ऑयल के दाम कम हुए थे तो वहीं मंगलवार को इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गईं. 9 जनवरी को वैश्विक बाजार में डब्ल्यूटीआई क्रूट के दाम 0.17 फीसदी यानी 0.12 डॉलर बढ़कर 70.89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए. जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमतें 0.29 प्रतिशत यानी 0.22 डॉलर चढ़कर 76.34 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गईं. इसी के साथ देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ गईं.

महानगरों में तेल के दाम स्थिर

शहर पेट्रोल डीजल

  • दिल्ली 96.72 89.62
  • मुंबई 106.31 94.27
  • कोलकाता 106.03 92.76
  • चेन्नई 102.73 94.33

देश के ज्यादातर शहरों में आज (मंगलवार) को पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं. लेकिन कई शहरों में तेल की कीमतें आज भी बदली हैं. 9 जनवरी को यूपी के कई शहरों में तेल की कीमतें बदल गईं. अलीगढ़ में आज पेट्रोल 31 पैसे सस्ता होकर 96.71 रुपये लीटर पर आ गया. जबकि डीजल 30 पैसे सस्ता होकर 89.86 रुपये लीटर हो गया. वहीं प्रयागराज में मंगलवार को पेट्रोल-डीजल क्रमशः 18-17 पैसे महंगा होकर 97.17 और 90.36 रुपये लीटर हो गया. उधर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में पेट्रोल की कीमत 18 पैसे कम होकर 106.55 रुपये लीटर हो गई है.

जबकि डीजल 17 पैसे गिरकर 93.25 रुपये लीटर पर आ गया है. वहीं हुगली में पेट्रोल-डीजल के दाम क्रमशः 49-46 पैसे चढ़कर 106.81 और 93.49 रुपये लीटर हो गए हैं. महाराष्ट्र के अहमदनगर में पेट्रोल 52 पैसे चढ़कर 106.96 और डीजल 52 पैसे महंगा होकर 93.46 रुपये लीटर बिक रहा है. जबकि राजस्थान के झालावार में पेट्रोल 35 पैसे गिरकर 109.10 और डीजल 32 पैसे सस्ता होकर 94.27 रुपये लीटर पर आ गया है. राजस्थान के सीकर में पेट्रोल 44 पैसे चढ़कर 109.53 और डीजल 40 पैसे महंगा होकर 94.67 रुपये लीटर हो गए हैं.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story