Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 09 February 2024: देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 09 February 2024: वैश्विक बाजार में शुक्रवार (9 फरवरी) को क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम हो गईं.

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 09 February 2024: वैश्विक बाजार में शुक्रवार (9 फरवरी) को क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम हो गईं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में डब्ल्यूटीआई की कीमतों में 0.01 फीसदी यानी 0.01 डॉलर की गिरावट आई है. इसके बाद WTI का भाव गिरकर 76.21 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है. जबकि ब्रेंड क्रूड का भाव 0.12 प्रतिशत यानी 0.10 डॉलर गिरकर 81.53 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है. देश के चारों प्रमुख महानगरों (दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई) को छोड़कर कई शहरों में तेल की कीमतें आज बदली हैं.

अगर बात करें उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बारे में तो यहां कई शहरों में ईंधन की कीमतें बदली हैं. दिल्ली से सटे नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आज तेल के दाम कम हुए हैं. यहां पेट्रोल 16 तो डीजल 13 पैसे सस्ता होकर क्रमशः 96.84 और 90.01 रुपये लीटर बिक रहा है. प्रतापगढ़ में पेट्रोल 11 पैसे चढ़कर 97.72 और डीजल 10 पैसे महंगा होकर 90.89 रुपये लीटर बिक रहा है. सोनभद्र में भी तेल के दाम बढ़े हैं. यहां पेट्रोल-डीजल 3-3 पैसे चढ़कर क्रमशः 97.48 और 90.66 रुपये लीटर पहुंच गया है.

महानगरों में पेट्रोल डीजल

शहर पेट्रोल डीजल

  • दिल्ली 96.72 89.62
  • मुंबई 106.31 94.27
  • कोलकाता 106.03 92.76
  • चेन्नई 102.63 94.24

आगरा में पेट्रोल-डीजल 21-21 पैसे सस्ता होकर 96.42 और 89.59 रुपये लीटर पर आ गया है. अलीगढ़ में भी तेल का भाव कम हुआ है. यहां पेट्रोल-डीजल 8-8 पैसे गिरकर क्रमशः 96.71 और 89.86 रुपये लीटर पर आ गया है. जबकि प्रयागराज में पेट्रोल 59 पैसे महंगा होकर 97.25 और डीजल 58 पैसे चढ़कर 90.44 रुपये लीटर पहुंच गया है.

राजस्थान के अलवर में पेट्रोल-डीजल क्रमशः 11-9 पैसे महंगा होकर 109.23 और 94.37 रुपये लीटर पर पहुंच गया है. जबकि हनुमानगढ़ में पेट्रोल-डीजल 48-44 पैसे सस्ता होकर 112.06 और 96.95 रुपये लीटर पर आ गया है. उधर सीकर में पेट्रोल 44 पैसे महंगा होकर 109.53 और डीजल 40 पैसे चढ़कर 94.67 रुपये लीटर बिक रहा है. उदयपुर में पेट्रोल-डीजल 17-15 पैसे गिरकर क्रमशः 109.27 और 94.44 रुपये लीटर बिक रहा है.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल-डीजल 36-32 पैसे महंगा होकर 108.65 और 93.90 रुपये लीटर हो गया है. इंदौर में पेट्रोल 52 पैसे चढ़कर 109.10 और डीजल 48 पैसे चढ़कर 94.34 रुपये लीटर बिक रहा है. उज्जैन में पेट्रोल-डीजल 2-2 पैसे महंगा होकर क्रमशः 109.02 और 94.27 रुपये लीटर पर पहुंच गया है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story