Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 09 December: पेट्रोल-डीजल के दामों मे हुआ बदलाव, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 09 December: 9 दिसंबर के दिन शनिवार को पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी कर दिए गए हैं.

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 09 December: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे बनी हुई हैं. जबकि देश के कई शहरों में हर दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है. वैश्विक बाजार में शनिवार को क्रूड ऑयल की कीमतों बढ़ोतरी के बाद भी कच्चा तेल 80 डॉलर से नीचे बना हुआ है. आज (9 दिसंबर) को इंटरनेशन मार्केट में डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत में 2.73 फीसदी यानी 1.89 डॉलर का इजाफा हुआ. इसके बाद WTI क्रूड के दाम बढ़कर 71.23 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए. जबकि ब्रेंड क्रूड की कीमत शनिवार को 2.42 फीसदी यानी 1.79 डॉलर बढ़कर 75.84 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. इसी के साथ देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ गईं.

शनिवार के यूपी के कई शहरों में तेल की कीमतें बदल गईं. इस दौरान प्रयागराज में पेट्रोल 29 पैसे महंगा होकर 97.46 रुपये लीटर हो गया. जबकि डीजल 28 पैसे महंगा होकर 90.64 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया. वहीं दिल्ली से सटे नोएडा, ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल-डीजल के दाम क्रमशः 6-7 पैसे बढ़कर 89.82 और 96.64 रुपये प्रति लीटर हो गए. वहीं वाराणसी में पेट्रोल की कीमत 78 पैसे गिरकर 96.71 रुपये लीटर पर आ गई. जबकि डीजल का भाव यहां 77 पैसे गिरकर 89.90 रुपये लीटर हो गया है. अलीगढ़ में पेट्रोल-डीजल 7-7 पैसे गिरकर 96.63 और 89.78 रुपये लीटर बिक रहा है.

बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल की कीमत 88 पैसे गिरकर 107.24 रुपये लीटर हो गई हैं. जबकि डीजल 82 पैसे सस्ता होकर 94.04 रुपये लीटर चल रहा है. वहीं समस्तीपुर में पेट्रोल 14 तो डीजल 12 पैसे गिरकर क्रमशः 108.63 और 95.32 रुपये लीटर हो गया है. वैशाली में भी पेट्रोल 21 पैसे गिरकर 107.75 और डीजल 19 पैसे कम होकर 94.49 रुपये लीटर हो गया है.

जबकि मुजफ्फरपुर में तेल 7-7 पैसे महंगा होकर 108.05 और 94.77 रुपये लीटर हो गया है. राजस्थान के अलवर में पेट्रोल-डीजल 13 और 12 पैसे चढ़कर 108.07 और 93.35 रुपये प्रति लीटर हो गया है. जबकि हनुमानगढ़ में पेट्रोल 55 पैसे चढ़कर 112.61 और डीजल 50 पैसे महंगा होकर 97.45 रुपये लीटर हो गया है. कोटा में पेट्रोल 50 पैसे तो डीजल 46 पैसे गिरकर क्रमशः 108.01 और 93.28 रुपये लीटर बिक रहा है.

जानें पेट्रोल - डीजल के दाम

आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story