Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 08 November 2023: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी हुए, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 08 November 2023: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में आज यानी बुधवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है. वैश्विक बाजार में आज सुबह डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 76.58 डॉलर प्रति बैरल तो ब्रेंड क्रूड 81.61 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 08 November 2023: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में आज यानी बुधवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है. वैश्विक बाजार में आज सुबह डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 76.58 डॉलर प्रति बैरल तो ब्रेंड क्रूड 81.61 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. कच्चे तेल में हुई इस गिरावट का असर देश में पेट्रोल और डीजल के खुदरा भाव पर देखने को मिल रहा है. कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दाम बदल गए हैं. जिन राज्यों में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में ज्यादा फेरबदल हुआ है उनमें महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश शामिल हैं.

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम आज

  • दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल 102.65 रुपये और डीजल 94.25 रुपये प्रति लीटर

देश के अन्य शहरों में बदले पेट्रोल डीजल के दाम

  • लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
  • पटना में पेट्रोल 108.12 रुपये और डीजल 94.86 रुपये प्रति लीटर
  • नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर
  • गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर
  • पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर

वहीं, देश की सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट वाली लिस्ट जारी कर दी है. नई रेट लिस्ट के अनुसार महाराष्ट्र में पेट्रोल और डीजल पर 43 पैसे बढ़े हैं. वहीं, हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल क्रमशः 28 पैसे व 23 पैसे महंगा हुआ है. इसके अलावा हरियाणा, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भी तेल के भाव में हल्की सी बढ़त देखी गई है. वहीं, गुजरात में पेट्रोल 15 तो डीजल 16 पैसे सस्ता हुआ है. देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां पेट्रोल-डीजल 25 पैसे सस्ता हुआ है. इसके साथ पंजाब में भी पेट्रोल और डीजल पर दाम गिरे हैं.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story