Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 08 December: पेट्रोल-डीजल के दामों मे हुआ बदलाव, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 08 December: अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट जारी है। आज (8 दिसंबर) ब्रेंट क्रूड 74.42 डॉलर (करीब 6,202 रुपये) प्रति बैरल और WTI क्रूड 69.85 डॉलर (करीब 5,822 रुपये) प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 08 December: अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट जारी है। आज (8 दिसंबर) ब्रेंट क्रूड 74.42 डॉलर (करीब 6,202 रुपये) प्रति बैरल और WTI क्रूड 69.85 डॉलर (करीब 5,822 रुपये) प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

इसका राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमत पर कोई असर नहीं पड़ा है। हालांकि, राज्यों के अलग-अलग शहरों में तेल की कीमतों में मामूली फेरबदल देखा जा रहा है। आइए जानते हैं दिल्ली सहित प्रमुख महानगरों में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की आज की कीमत

देश की राजधानी दिल्ली में आज भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये के भाव पर बना हुआ है। मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 106.31 रुपये/लीटर और डीजल 94.27 रुपये/लीटर पर स्थिर है।

इसके अलावा चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये/लीटर और डीजल 92.76 रुपये/लीटर पर बिक रहा है।

इन राज्यों में कीमत में हुआ उतार-चढ़ाव

उत्तर प्रदेश में आज पेट्रोल 39 पैसे और डीजल 38 पैसे सस्ता बिक रहा है, जबकि पंजाब में पेट्रोल 48 पैसे और डीजल 49 पैसे सस्ता हुआ है। झारखंड, असम, कर्नाटक और तमिलनाडु में भी पेट्रोल-डीजल के दाम गिरे हैं। दूसरी तरफ, बिहार में पेट्रोल 30 पैसे और डीजल 28 पैसे महंगा हुआ है, वहीं महाराष्ट्र में पेट्रोल 69 पैसे और डीजल 66 पैसे महंगा हो गया है। आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी दाम बढ़े हैं।

अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल का हाल

  • नोएडा – पेट्रोल 97.00 रुपये और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर
  • गाजियाबाद – 96.57 रुपये और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ – पेट्रोल 96.47 रुपये और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर
  • पटना – पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर

ऐसे चेक करें पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमत

अलग -अलग सरकारी तेल कंपनियों के द्वारा लोगों की सुविधा के लिए हर दिन पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम को केवल मैसेज के जरिए चेक करने की सहूलियत दी जाती है जिनके अनुसार

बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक कीमत जानने के लिए <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर सेंड कर दें। उन्हे जाता रेट का पता चल जाएगा.

अगर आप HPCL के ग्राहक हैं तो HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर संड करें.

वहीं अगर कोई इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड करें कुछ ही मिनटों के बाद आपको ताजा रेट पता चल जाएगा.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story