Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 07 November 2023: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी हुए, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 07 November 2023: इंटरनेशल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले कई दिनों से जारी उठापटक के बीच आज यानी मंगलवार को भाव में कोई खास फेरबदल नजर नहीं आया है.

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 07 November 2023: इंटरनेशल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले कई दिनों से जारी उठापटक के बीच आज यानी मंगलवार को भाव में कोई खास फेरबदल नजर नहीं आया है. वैश्विक बाजार में आज डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 80.82 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रूड का भाव 85.18 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. ग्लोबल मार्केट में क्रू़ड ऑयल के भाव भले ही स्थिर हों, लेकिन देश में पेट्रोल और डीजल के खुदरा मूल्य में बड़ा बदलाव नजर आ रहा है. देश के कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल के रेट बदल गए हैं. जिन राज्यों में ईंधन के दामों में सबसे ज्यादा उलटफेर दिखा है, उनमें छत्तीसगढ़, झारखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश शामिल है.

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम आज

  • दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल 102.65 रुपये और डीजल 94.25 रुपये प्रति लीटर

देश के अन्य शहरों में पेट्रोल और डीजल का भाव

  • पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
  • गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर
  • पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर
  • नोएडा में पेट्रोल 97 रुपये और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर

वहीं, देश की सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट वाली लिस्ट जारी कर दी है. नई रेट लिस्ट के अनुसार आज चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ में पेट्रोल की कीमत में 50 पैसे का उछाल आया है, जबकि डीजल में 49 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. झारखंड में पेट्रोल और डीजल दोनों में 26 पैसे की वृद्धि हुई है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश और हरियाणा में पेट्रोल और डीजल के भाव में बढ़त देखने को मिली है. दूसरी तरफ वेस्ट बंगाल में पेट्रोल 46 पैसे तो डीजल 43 पैसे सस्ता हुआ है. पंजाब में भी पेट्रोल और डीजल के भाव में क्रमशः 36 पैसे व 34 पैसे की गिरावट आई है. इसके अलावा जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में भी ईंधन के दाम कम हुए हैं.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story