Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 06 November 2023: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी हुए, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 06 November 2023: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. पिछले कुछ दिनों में घटी कुछ वैश्विक घटनाओं ने कच्चे तेल की कीमतों को काफी प्रभावित किया है, जिसका असर पेट्रोल और डीजल के खुदरा भाव पर भी देखने को मिला है.

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 06 November 2023: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. पिछले कुछ दिनों में घटी कुछ वैश्विक घटनाओं ने कच्चे तेल की कीमतों को काफी प्रभावित किया है, जिसका असर पेट्रोल और डीजल के खुदरा भाव पर भी देखने को मिला है. पहले रूस-यूक्रेन वॉर और अब हमास-इजारइल युद्ध ने कच्चे तेल की कीमत बढ़ा दी है. क्योंकि रूस और सऊदी अरब पहले से ही कच्चे तेल के उत्पादन में भारी कटौती कर चुके हैं, जिसकी वजह से क्रूड ऑयल के दाम काफी बढ़े हुए थे. अब इजराइल-हमास युद्ध ने आग में घी डालने जैसा काम किया है.

क्योंकि इस युद्ध ने ग्लोबल सप्लाई चेन को काफी बाधित किया है, जिसका असर कच्चे तेल की कीमतों पर साफ देखने को मिल रहा है. विदेशी और बाजार विशेषज्ञों की मानें तो अगर इजराइल-हमास युद्ध लंबा चलता है तो भारत समेत कई देशों की अर्थव्यवस्था बेपटरी हो सकती है. क्योंकि कच्चे तेल के दाम बढ़ने से पेट्रोलियम पदार्थों को आयात पर निर्भर इन देशों में पेट्रोल और डीजल के रेट आसमान छू सकते हैं, जिसका असर वहां रोजमर्जा की चीजों पर महंगाई के रूप में देखने को मिल सकता है.

आपको बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण यूरोपीय देशों में गैस का संकट पहले से बढ़ा हुआ है. क्योंकि पश्चिम देशों ने रूस पर तमाम तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं तो बदले में रूस ने इन देशों को गैस की सप्लाई रोक दी है. क्योंकि अधिकांश पश्चिम देश रूस से मिलने वाली गैस पर ही निर्भर है तो ऐसे में उनको तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. वो भी तब जब सर्दियां शुरू हो गई हैं. क्योंकि सर्दियों को सीजन में इन देशों में गैस की डिमांड काफी बढ़ जाती है. इन देशों में घरों को गर्म रखने और रोशनी के लिए भी गैस का इस्तेमाल किया जाता है. बहरहाल, वैश्विक घटनाओं के वजह से ईंधन के दाम प्रभावित होते नजर आ रहे हैं.

वहीं, देश में तेल की सरकारी कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव वाली लिस्ट जारी कर दी है. नई रेट लिस्ट के अनुसार कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल के भाव में काफी फेरबदल दर्ज किया गया है.

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम आज

  • दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story