Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 06 January 2024: आज देश भर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 06 January 2024: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रोजाना कुछ न कुछ बदलाव जरूर होता है. शनिवार को भी देश के कई शहरों में तेल की कीमतों में बदलाव हुआ. वहीं वैश्विक बाजार में भी क्रूड ऑयल के दाम बदल गए.

Petrol Diesel Rate Today: आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल – डीजल का ताजा रेट, देखें पेट्रोल–डीजल के लेटेस्ट रेट लिस्ट
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 06 January 2024: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रोजाना कुछ न कुछ बदलाव जरूर होता है. शनिवार को भी देश के कई शहरों में तेल की कीमतों में बदलाव हुआ. वहीं वैश्विक बाजार में भी क्रूड ऑयल के दाम बदल गए. शनिवार 6 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई. इस दौरान डब्ल्यूटीआई का भाव 2.24 फीसदी यानी 1.62 डॉलर बढ़कर 73.81 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 1.51 प्रतिशत यानी 1.17 डॉलर सस्ता होकर 78.76 डॉलर प्रति बैरल हो गया. वहीं देश के कई शहरों में आज तेल की कीमतें कम हुई हैं.

शनिवार को उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम हुई हैं. दिल्ली से सटे नोएडा, ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल-डीजल 14-14 पैसे सस्ता होकर क्रमशः 96.65 और 89.82 रुपये लीटर हो गया है. जबकि वाराणसी में तेल की कीमतें 33-33 पैसे गिरकर क्रमश 97.17 और 90.35 रुपये लीटर पर आ गई हैं. उधर आगरा में पेट्रोल-डीजल 2-2 पैसे सस्ता होकर क्रमशः 96.40 और 89.57 रुपये लीटर पर आ गया है.

चारों महानगरों में तेल के दाम

शहर पेट्रोल डीजल

  • दिल्ली 96.72 89.62
  • मुंबई 106.31 94.27
  • कोलकाता 106.03 92.76
  • चेन्नई 102.63 94.24

प्रयागराज में पेट्रोल 18 तो डीजल 17 पैसे महंगा होकर क्रमशः 97.46 और 90.64 रुपये लीटर हो गया है. जबकि गोरखपुर में तेल का भाव 4-4 पैसे चढ़कर 96.81 और 89.99 रुपये लीटर हो गया है. लखनऊ में पेट्रोल-डीजल 10-10 पैसे सस्ता होकर क्रमशः 96.47 और 89.66 रुपये लीटर पर आ गया है.

राजस्थान के बीकानेर में पेट्रोल 52 पैसे चढ़कर 111.08 और डीजल 48 पैसे महंगा होकर 96.08 रुपये लीटर हो गया है. जबकि गंगानगर में पेट्रोल 52 और डीजल 48 पैसे गिरकर क्रमशः 112.96 और 97.76 रुपये लीटर हो गया है. वहीं हनुमानगढ़ में पेट्रोल 55 तो डीजल 50 पैसे महंगा होकर क्रमशः 112.61 और 97.45 रुपये लीटर पर पहुंच गया है. जबकि टोंक में पेट्रोल का भाव 41 पैसे बढ़कर 109.62 रुपये लीटर और डीजल 37 पैसे महंगा होकर 94.75 रुपये लीटर बिक रहा है.

बिहार के वैशाली में पेट्रोल 37 पैसे चढ़कर 107.93 और डीजल 33 पैसे चढ़कर 94.66 रुपये लीटर हो गया है. वहीं मध्य प्रदेश के जबलपुर में पेट्रोल 26 पैस और डीजल 24 पैसे महंगा हुआ है. इसकी के साथ यहां तेल क्रमशः 108.94 और 94.20 रुपये लीटर हो गया है. उज्जैन में पेट्रोल 14 पैसे चढ़कर 109.14 और डीजल 12 पैसे महंगा होकर 94.37 रुपये लीटर बिक रहा है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story