Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 05 February 2024: देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 05 February 2024: वैश्विक बाजार में आज (सोमवार) को एक बार फिर से कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा दर्ज किया गया. इसी के साथ देश के कई शहरों में आज एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमतें बदल गईं.

Petrol Diesel Price Today 05 February 2024: देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 05 February 2024: वैश्विक बाजार में आज (सोमवार) को एक बार फिर से कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा दर्ज किया गया. इसी के साथ देश के कई शहरों में आज एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमतें बदल गईं. सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम में 0.07 फीसदी यानी 0.05 प्रतिशत का इजाफा हुआ. इसके बाद WTI क्रूड महंगा होकर 72.33 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. जबकि ब्रेंट क्रूड के दाम 0.16 प्रतिशत यानी 0.12 डॉलर चढ़कर 77.45 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए. वहीं देश के कई शहरों में तेल की कीमतों में आज बदलाव हुआ है. जबकि चारों प्रमुख महानगरों में ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं.

वाराणसी में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 32-32 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. इसके बाद यहां पेट्रोल 97.06 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.25 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. जबकि आगरा में पेट्रोल के दाम 6 पैसे गिरकर 96.42 और डीजल 5 पैसे सस्ता होकर 89.59 रुपये लीटर हो गया है. प्रयागराज में पेट्रोल 19 पैसे महंगा होकर 97.64 और डीजल 19 पैसे चढ़कर 90.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

उधर गोरखपुर में पेट्रोल 19 तो डीजल 18 पैसे गिरकर क्रमशः 96.88 और 90.06 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है. राजधानी लखनई में पेट्रोल 5 पैसे सस्ता होकर 96.57 और डीजल 5 पैसे गिरकर 89.76 रुपये लीटर पर आ गया है. वहीं सुल्तानपुर में पेट्रोल 23 पैसे चढ़कर 98.18 और डीजल 22 पैसे महंगा होकर 91.33 रुपये लीटर बिक रहा है.

महानगरों में आज क्या हैं तेल की कीमतें

शहर पेट्रोल डीजल

  • दिल्ली 96.72 89.62
  • मुंबई 106.31 94.27
  • कोलकाता 106.03 92.76
  • चेन्नई 102.77 94.37

देश के अन्य शहरों में ईंधन के दाम

बिहार के सीतामढ़ी में आज (5 फरवरी) पेट्रोल 44 पैसे सस्ता होकर 108.45 और डीजल 41 पैसे गिरकर 95.15 रुपये लीटर बिक रहा है. जबकि वेस्ट चंपारण में पेट्रोल 48 पैसे महंगा होकर 109.83 और डीजल 45 पैसे चढ़कर 96.46 रुपये लीटर पर पहुंच गया है. मुजफ्फरनगर में पेट्रोल 7 पैसे महंगा होकर 108.05 रुपये लीटर बिक रहा है. जबकि डीजल 7 पैसे चढ़कर 94.77 रुपये लीटर पहुंच गया है.

मध्य प्रदेश के मुरैना में पेट्रोल-डीजल 30-28 पैसे चढ़कर क्रमशः 108.81 और 94.06 रुपये लीटर पहुंच गया है. सागर में पेट्रोल-डीजल 17-16 पैसे गिरकर 108.62 और 93.86 रुपये लीटर बिक रहा है. राजस्थान के गंगानगर में पेट्रोल 26 पैसे महंगा होकर 113.65 और डीजल की कीमत 24 पैसे चढ़कर 98.39 रुपये लीटर पहुंच गई है. जबकि हनुमानगढ़ में पेट्रोल 58 पैसे गिरकर 111.74 और डीजल 51 पैसे सस्ता होकर 96.67 रुपये लीटर पर आ गया है.




Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story