Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 03 November 2023: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी हुए, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 03 November 2023: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी देखने को मिली. जिसके असर भारतीय बाजार में रहा और कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बदल गई.

Petrol Diesel Price Today 12 September 2023: पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट प्राइस जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं दाम
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 03 November 2023: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी देखने को मिली. जिसके असर भारतीय बाजार में रहा और कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बदल गई. शुक्रवार को डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड की कीमत में 0.24 फीसदी यानी 0.20 डॉलर प्रति बैरल का इजाफा हुआ. इसके बाद ये बढ़कर 82.66 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. जबकि ब्रेंट क्रूड के दाम में आज 0.14 प्रतिशत यानी 0.12 डॉलर प्रति बैरल का इजाफा दर्ज किया गया. अब ब्रेंड क्रूट का भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में 86.97 डॉलर प्रति बैरल हो गया है.

महानगरों में तेल के दाम स्थिर

राजधानी दिल्ली समेत देश के चार प्रमुख महानगरों में आज भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ. शुक्रवार (3 नवंबर) को दिल्ली में पेट्रोल का भाव 96.72 रुपये प्रति लीटर तो वहीं डीजल के दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर चल रहा है. वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है. जबकि कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है. चेन्नई में पेट्रोल के दाम 2 पैसे बढ़कर 102.77 रुपये तो डीजल 3 पैसे महंगा होकर 94.037 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

महाराष्ट्र के अमरावती में पेट्रोल की कीमत में 30 पैसे की गिरावट आई है. इसके बाद यहां एक लीटर पेट्रोल का भाव 107.14 रुपये हो गया है. जबकि डीजल 29 पैसे सस्ता होकर 93.65 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं नागपुर में पेट्रोल-डीजल एक-एक पैसे गिरकर क्रमशः 106.03 और 92.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है. नासिक में पेट्रोल-डीजल के दाम 27-27 पैसे गिरकर 106.56 और 93.06 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. पश्चिम बंगाल के हावड़ा में पेट्रोल 38 पैसे गिरकर 106.03 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं डीजल का भाव यहां 36 पैसे गिरकर 92.76 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है.

यहां बढ़े तेल के दाम

महाराष्ट्र के अकोला में पेट्रोल 24 पैसे तो डीजल 20 पैसे महंगा हुआ है. यहां इनकी कीमत क्रमशः 107.01 और 93.49 रुपये प्रति लीटर हो गई है. जबकि सोलापुर में पेट्रोल 24 पैसे महंगा होकर 107.01 रुपये प्रति लीटर हो गया है तो वहीं डीजल के दाम 20 पैसे चढ़कर 93.49 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में पेट्रोल 23 पैसे बढ़कर 107.07 और डीजल 22 पैसे महंगा होकर 93.73 रुपये प्रति लीटर हो गया है. तमिलनाडु के रामेश्वरम में पेट्रोल 21 पैसे और डीजल 22 पैसे महंगा हुआ है. अब यहां इनके दाम क्रमशः 103.69 और 95.32 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

यूपी बिहार में ये हैं ईंधन के नए रेट

आगरा में पेट्रोल-डीजल की कीमत में क्रमशः 9-8 पैसे की गिरावट आई है. अब यहां इनके दाम 96.42 और 89.59 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. जबकि अलीगढ़ में पेट्रोल 29 पैसे तो डीजल 28 पैसे महंगा हुआ है. अब यहां ईंधन के दाम 96.99 और 90.13 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. नोएडा में पेट्रोल 41 पैसे गिरकर 96.59 तो डीजल 38 पैसे सस्ता होकर 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है. जबकि वाराणसी में पेट्रोल-डीजल के दाम 15-15 पैसे गिरकर 96.74 और 89.93 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

लखनऊ में पेट्रोल-डीजल क्रमशः 10-10 पैसे चढ़कर 96.57 और 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है. बिहार के अररिया में पेट्रोल के दाम 22 पैसे बढ़कर 109.37 और डीजल 21 पैसे महंगा होकर 96.01 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वैशाली में पेट्रोल 45 पैसे बढ़कर 107.75 और डीजल 40 पैसे महंगा होकर 94.49 रुपये लीटर हो गया है.




Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story