Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 03 January 2024: आज देश भर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 03 January 2024: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में इनदिनों लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. मंगलवार को क्रूड ऑयल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली.

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 03 January 2024: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में इनदिनों लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. मंगलवार को क्रूड ऑयल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली. वहीं बुधवार यानी आज भी कच्चा तेल महंगा हो गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3 जनवरी को डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम में 0.10 फीसदी यानी 0.07 डॉलर का इजाफा हुआ. इसके बाद ये चढ़कर 70.45 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. वहीं ब्रेट क्रूड की कीमतों में बुधवार सुबह लगातार उतार चढ़ाव बना रहा और ये 0.03 प्रतिशत यानी 0.02 डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 75.91 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. इसी के साथ देश के कई शहरों में तेल कती कीमतों में बदलाव हो गया.

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर शहरों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. जिन शहरों में तेल के दाम बदले हैं उनमें औरेया का नाम शामिल है. यहां तेल की कीमतें 2-2 पैसे बढ़कर 96.96 और 90.13 रुपये लीटर हो गई हैं. जबकि बरेली में पेट्रोल-डीजल 35-35 पैसे सस्ता होकर क्रमशः 96.33 और 89.52 रुपये लीटर हो गया है. फर्रुखाबाद में पेट्रोल-डीजल 5-5 पैसे महंगा होकर क्रमशः 97.06 और 90.24 रुपये लीटर हो गया है. जबकि गोरखपुर में तेल की कीमतें 2-2 पैसे चढ़कर क्रमशः 96.81 और 89.99 रुपये लीटर पर पहुंच गई हैं. राज्य के अन्य शहरों में तेल की कीमतें आज स्थिर बनी हुई हैं.

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

शहर पेट्रोल डीजल

  • दिल्ली 96.72 89.62
  • मुंबई 106.31 94.27
  • कोलकाता 106.03 92.76
  • चेन्नई 102.63 94.24

उधर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पेट्रोल 46 पैसे चढ़कर 109.04 रुपये लीटर हो गया है. जबकि यहां डीजल की कीमत 42 पैसे बढ़कर 94.26 रुपये लीटर हो गई है. इंदौर में पेट्रोल-डीजल 52 और 48 पैसे महंगा होकर क्रमशः 109.10 और 94.34 रुपये लीटर हो गया है. उज्जैन में तेल का भाव 2-2 पैसे चढ़कर क्रमशः 109.02 और 94.27 रुपये लीटर पहुंच गया है. सतना में पेट्रोल-डीजल के दाम 14 और 13 पैसे बढ़कर क्रमशः 110.86 और 95.95 रुपये लीटर पर पहुंच गए हैं.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story