Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Prices Today 02 March 2024: पेट्रोल- डीजल के नए दाम हुए जारी, टंकी फुल करवाने से पहले चेक करें लेटेस्ट अपडेट

Petrol Diesel Prices Today 02 March 2024: अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक बार फिर से कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा देखने को मिला. शनिवर को क्रूड ऑयल के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई.

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Prices Today 02 March 2024: अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक बार फिर से कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा देखने को मिला. शनिवर को क्रूड ऑयल के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई. डब्ल्यूटीआई के दाम में 2.19 प्रतिशत यानी 1.71 डॉलर की बढ़ोतरी हुई. इसके बाद ये 79.97 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. जबकि ब्रेंट क्रूड के दाम 2.00 फीसदी यानी 1.64 डॉलर चढ़कर 83.55 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए. इसी के साथ ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की की नई कीमतें भी जारी कर दी. देश के प्रमुख चार महानगरों को छोड़कर ज्यादातर शहरों में आज (2 मार्च) को ईंधन के दाम बदले हैं.

उत्तर प्रदेश के कई शहरों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला. नोएडा-ग्रेटर नोएडा में शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 17-17 पैसे की गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद यहां पेट्रोल 96.59 और डीजल 89.76 रुपये लीटर पर आ गया. जबकि सोनभद्र में पेट्रोल 1.09 रुपये लीटर कम होकर 97.14 रुपये लीटर बिक रहा है. वहीं डीजल के दाम 1.05 रुपये गिरकर 90.33 रुपये लीटर पर आ गया है.

वाराणसी में पेट्रोल-डीजल की कीमत 75-74 पैसे चढ़कर क्रमशः 97.49 और 90.67 रुपये लीटर पर पहुंच गई है. महोबा में तेल की कीमत 2-2 पैसे गिरकर 97.62 और 90.76 रुपये लीटर पर आ गई हैं. प्रयागराज में पेट्रोल-डीजल का भाव 4-4 पैसे गिरकर क्रमशः 97.24 और 90.42 रुपये लीटर पर आ गया है. फैजाबाद में पेट्रोल-डीज 18-18 पैसे गिरकर 97.00 और 90.19 रुपये लीटर बिक रहा है.

महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

  • दिल्ली- 96.72 89.62
  • मुंबई- 106.31 94.27
  • कोलकाता- 106.03 92.76
  • चेन्नई- 102.63 94.24

राजस्थान के अलवर में पेट्रोल-डीजल 34-31 पैसे सस्ता होकर क्रमशः 109.12 और 94.28 रुपये लीटर पर आ गया है. हनुमानगढ़ में पेट्रोल 22 पैसे सस्ता होकर 112.10 और डीजल 19 पैसे गिरकर 96.99 रुपये लीटर बिक रहा है. सवाईमाधोपुर में पेट्रोल 35 पैसे चढ़कर 110.08 और डीजल 31 पैसे महंगा होकर 95.14 रुपये लीटर बिक रहा है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 19 पैसे महंगा होकर 108.48 और डीजल 17 पैसे चढ़कर 93.75 रुपये लीटर पर पहुंच गया है.

जबकि अलीराजपुर में पेट्रोल-डीजल 11-10 पैसे महंगा होकर क्रमशः 110.57 और 95.67 रुपये लीटर बिक रहा है. बिहार के खगरिया में पेट्रोल 18 पैसे महंगा होकर 107.59 और डीजल 16 पैसे चढ़कर 94.34 रुपये लीटर पर पहुंच गया है. गोपालगंज में पेट्रोल 32 डीजल 30 पैसे सस्ता होकर क्रमशः 108.69 और 95.39 रुपये लीटर बिक रहा है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story