Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 02 February 2024: देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 02 February 2024: शभर में 2 फरवरी 2024 को पेट्रोल डीजल की कीमतें जारी हो गई हैं। राष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी देखी गई है।

Petrol Diesel Prices Today 24 June 2024: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 02 February 2024: शभर में 2 फरवरी 2024 को पेट्रोल डीजल की कीमतें जारी हो गई हैं। राष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी देखी गई है। भारत में ईंधन की कीमत कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के अनुसार तय होती है। 2 फरवरी 2024 को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत ने लोगों को राहत दी है। आइए जानते हैं किस शहर में क्या है ईंधन की कीमत।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

शहर पेट्रोल डीजल

  • दिल्ली 96.72 89.62
  • मुंबई 106.31 94.27
  • कोलकाता 106.03 92.76
  • चेन्नई 102.63 94.24

घर बैठे जानिए पेट्रोल-डीजल के दाम

अब आप घर बैठे पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों की जानकारी आपको घर बैठे ही फोन पर मिल जाएगी। अगर आप इंडियन ऑयल के उपभोक्ता हैं तो RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा, BPCL उपभोक्ता को RSP और शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा। इसके बाद आपको सारी जानकारी एसएमएस के जरिए दी जाएगी । एचपीसीएल उपभोक्ता को एचपीप्राइस और शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा।

पेट्रोल-डीजल की रोज बदलती हैं कीमतें

ईंधन की कीमतें हर सुबह बदलती हैं। दरअसल, विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत के आधार पर रोजाना पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोजाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन करती हैं।

हर शहर में अलग-अलग दरें क्यों?

हर शहर में पेट्रोल के रेट अलग-अलग होने का कारण टैक्स है। वहीं, राज्य सरकारें अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दरों पर टैक्स वसूलती हैं। वहीं, नगर निगमों और नगर पालिकाओं में भी हर शहर के हिसाब से टैक्स होते हैं। ये शहर के हिसाब से अलग-अलग होते हैं, जिन्हें स्थानीय निकाय कर भी कहा जाता है। आपको बता दें कि हर नगर निगम के हिसाब से अलग-अलग टैक्स भी लगाए जाते हैं।


Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story