Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 01 February 2024: देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 01 February 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करेंगी. बजट से पहले ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई.

Petrol Diesel Rate Today: आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल – डीजल का ताजा रेट, देखें पेट्रोल–डीजल के लेटेस्ट रेट लिस्ट
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 01 February 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करेंगी. बजट से पहले ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. वहीं वैश्विक बाजार में भी क्रूड ऑयल के बाद में उठापटक जारी है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम में इजाफा हुआ तो वहीं ब्रेंट क्रूड की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. WTI क्रूड की कीमतों में गुरुवार (1 फरवरी) को 0.76 प्रतिशत यानी 0.58 डॉलर का इजाफा हुआ. इसके बाद ये बढ़कर 76.43 डॉलर प्रति बैरल हो गया. जबकि ब्रेंट क्रूड के दाम 1.40 प्रतिशत यानी 1.16 डॉलर गिरकर 81.71 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए. इसी के साथ देश के कई शहरों में तेल की कीमतें कम हो गईं.

महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

शहर पेट्रोल डीजल

  • दिल्ली 96.72 89.62
  • मुंबई 106.31 94.27
  • कोलकाता 106.03 92.76
  • चेन्नई 102.63 94.24

उत्तर प्रदेश के नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 8-6 पैसे गिरकर क्रमशः 96.92 और 90.08 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं. जबकि वाराणसी में पेट्रोल 8 पैसे गिरकर 96.81 रुपये लीटर और डीजल 8 पैसे सस्ता होकर 90 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है. लखनऊ में तेल की कीमतों में एक-एक पैसे का इजाफा हुआ है और इसके बाद यहां पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76 रुपये लीटर पहुंच गया है. आगरा में पेट्रोल-डीजल 33-33 पैसे सस्ता होकर क्रमशः 96.30 और 89.47 रुपये लीटर पर आ गया है.

वहीं अलीगढ़ में पेट्रोल के दाम 36 पैसे चढ़कर 96.99 और डीजल 35 पैसे महंगा होकर 90.13 रुपये लीटर बिक रहा है. प्रयागराज में पेट्रोल 75 पैसे सस्ता होकर 96.52 और डीजल 73 पैसे गिरकर 89.73 रुपये लीटर पर पहुंच गया है. गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल 3-3 पैसे गिरकर 96.76 और 89.94 रुपये लीटर पर आ गया है. जौनपुर में भी पेट्रोल-डीजल क्रमशः 30-29 पैसे सस्ता होकर 97.50 और 90.68 रुपये लीटर बिक रहा है.


Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story