Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today: बड़ी खबर! गुरुवार को आम आदमी को मिली राहत – सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए अपने शहर में कितना सस्ता हुआ तेल

Petrol Diesel Price Today: ग्लोबल मार्केट में लगातार चढ़ते क्रूड ऑयल के बीच गुरुवार की सुबह भारत के लाखों वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर लेकर आई। सरकारी तेल कंपनियों ने कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली कटौती कर दी है।

Petrol Diesel Price Today: बड़ी खबर! गुरुवार को आम आदमी को मिली राहत – सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए अपने शहर में कितना सस्ता हुआ तेल
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today: ग्लोबल मार्केट में लगातार चढ़ते क्रूड ऑयल के बीच गुरुवार की सुबह भारत के लाखों वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर लेकर आई। सरकारी तेल कंपनियों ने कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली कटौती कर दी है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह राहत ऐसे समय में दी गई है जब अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में ब्रेंट क्रूड की कीमतें फिर से 76 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी हैं।

क्रूड 76 डॉलर पार फिर भी भारत में सस्ता हुआ तेल

आमतौर पर कच्चे तेल की कीमतें जब ग्लोबल स्तर पर बढ़ती हैं, तो भारत में भी पेट्रोल और डीजल की दरें बढ़ जाती हैं। लेकिन इस बार तस्वीर कुछ अलग है। इस हफ्ते ब्रेंट क्रूड 76 डॉलर और WTI क्रूड 74.86 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, बावजूद इसके भारत की तेल कंपनियों ने दाम घटाकर आम जनता को राहत दी है।

यूपी-बिहार में राहत, मेट्रो शहरों में राहत नहीं

इस कटौती का असर खासतौर पर उत्तर प्रदेश और बिहार के कई शहरों में दिखा। गाजियाबाद में पेट्रोल अब 94.53 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.71 रुपये प्रति लीटर हो गया है। लखनऊ में भी यही ट्रेंड दिखा जहां पेट्रोल 94.57 रुपये और डीजल 87.67 रुपये लीटर बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल अब 105.61 रुपये और डीजल 92.44 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े महानगरों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहां आम आदमी को फिलहाल किसी तरह की राहत नहीं मिली है।

चारों मेट्रो शहरों में अभी यही हैं दाम

शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)

  • दिल्ली 94.72 87.62
  • मुंबई 103.44 89.97
  • चेन्नई 100.76 92.35
  • कोलकाता 104.95 91.76

कौन तय करता है पेट्रोल-डीजल के दाम?

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story