Petrol Diesel Prices Today: कहीं महंगाई, कहीं राहत, पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट हुए जारी! जानिए अपने शहर का लेटेस्ट रेट
Petrol Diesel Price Today: 3 जुलाई 2025 को पेट्रोल-डीजल के दामों में कहां राहत मिली और कहां लगा झटका? नोएडा-पटना समेत कई शहरों में बदलाव, जानिए आज का लेटेस्ट फ्यूल अपडेट।

Petrol Diesel Price 4 July: एक ओर जहां मानसून की ठंडी फुहारें लोगों को सुकून दे रही हैं, वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव ने लोगों की जेबें फिर से हल्की कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें तेजी से बढ़कर 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई हैं, इसका का सीधा असर भारत में ईंधन की खुदरा कीमतों पर पड़ रहा है।
नोएडा में महंगाई का झटका, पटना में राहत
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में आज पेट्रोल 8 पैसे महंगा होकर 94.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल 9 पैसे बढ़कर 87.98 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। गाजियाबाद में इसके उलट राहत की खबर आई है पेट्रोल 96 पैसे सस्ता होकर 94.44 रुपये, और डीजल 1.09 रुपये घटकर 87.51 रुपये प्रति लीटर हो गया है। बिहार की राजधानी पटना में भी कीमतें थोड़ी नरम पड़ीं पेट्रोल 18 पैसे घटकर 105.23 रुपये, और डीजल 17 पैसे सस्ता होकर 91.49 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।
दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों में कोई बदलाव नहीं
- दिल्ली: पेट्रोल 94.72 | डीजल 87.62
- मुंबई: पेट्रोल 103.44 | डीजल 89.97
- चेन्नई: पेट्रोल 100.76 | डीजल 92.35
- कोलकाता: पेट्रोल 104.95 | डीजल 91.76
क्रूड की कीमतों में तेजी से फिर बढ़ा बोझ
- ब्रेंट क्रूड: $68.85 प्रति बैरल
- WTI क्रूड: $67.18 प्रति बैरल
कौन तय करता है पेट्रोल-डीजल के दाम?
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?
पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?
भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।
14 मार्च को कम हुए थे दाम
मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।
