Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today: 25 अगस्त के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी, यहां जानें लेटेस्ट प्राइस

Petrol Diesel Price 25 August 2025: आज कई शहरों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ तो कुछ जगह महंगा। जानें दिल्ली, मुंबई, पटना और लखनऊ के ताज़ा भाव।

Petrol-Diesel Rate 14 August: देशभर में पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट हुए हुए जारी, जानिए कहां कितना सस्ता हुआ पेट्रोल
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 25 August 2025: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में इस सप्ताह तेजी देखने को मिली है। सोमवार (25 अगस्त 2025) को WTI क्रूड 0.08 डॉलर यानी 0.13% बढ़कर 63.74 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि ब्रेंट क्रूड 0.04 डॉलर यानी 0.06% की तेजी के साथ 67.77 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

हालांकि, भारत के चारों प्रमुख महानगर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन, देश के कई छोटे-बड़े शहरों में आज तेल के दामों में गिरावट और बढ़ोतरी दोनों ही देखने को मिली।

जहां सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

  • अलीगढ़ (UP): पेट्रोल 23 पैसे घटकर 94.82 रुपये और डीजल 26 पैसे टूटकर 87.93 रुपये प्रति लीटर।
  • प्रयागराज: पेट्रोल 1.12 रुपये घटकर 94.77 रुपये और डीजल 1.13 रुपये सस्ता होकर 87.92 रुपये।
  • बहराइच: पेट्रोल 97 पैसे घटकर 95.16 रुपये, डीजल 82 पैसे टूटकर 88.35 रुपये।
  • लखनऊ: पेट्रोल 3 पैसे घटकर 94.70 रुपये और डीजल 3 पैसे घटकर 87.83 रुपये।
  • तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल 15 पैसे घटकर 107.33 रुपये और डीजल 27 पैसे घटकर 96.21 रुपये।

जहां महंगा हुआ तेल

  • आगरा: पेट्रोल 14 पैसे बढ़कर 94.65 रुपये और डीजल 15 पैसे चढ़कर 87.73 रुपये।
  • बलिया: पेट्रोल 35 पैसे महंगा होकर 96.18 रुपये, डीजल 20 पैसे चढ़कर 89.17 रुपये।
  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा: पेट्रोल 28 पैसे बढ़कर 95.05 रुपये और डीजल 30 पैसे महंगा होकर 88.19 रुपये।
  • पटना: पेट्रोल 88 पैसे बढ़कर 106.11 रुपये और डीजल 83 पैसे चढ़कर 92.32 रुपये।

चारों महानगरों में स्थिर भाव

  • दिल्ली: पेट्रोल 94.77 रुपये, डीजल 87.67 रुपये।
  • कोलकाता: पेट्रोल 105.41 रुपये, डीजल 92.02 रुपये।
  • मुंबई: पेट्रोल 103.50 रुपये, डीजल 90.03 रुपये।
  • चेन्नई: पेट्रोल 100.80 रुपये, डीजल 92.39 रुपये।

तेल की कीमतों में आज का हाल साफ करता है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर भारतीय उपभोक्ताओं तक धीरे-धीरे पहुंच रहा है। एक ओर जहां यूपी और केरल जैसे राज्यों के शहरों में राहत मिली है, वहीं बिहार और नोएडा जैसे इलाकों में कीमतें बढ़ गई हैं। महंगाई से जूझ रही जनता अब सरकार से उम्मीद लगाए बैठी है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की दरों में स्थिरता या राहत देखने को मिले।

रोज सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें

आपको बता दें कि भारत में हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी कंपनियां हर शहर के लिए रेट तय करती हैं, जो टैक्स, वैट, डीलर कमीशन और क्रूड रेट के आधार पर अलग-अलग हो सकता है।

हर दिन कैसे तय होती हैं फ्यूल की कीमतें?

भारत में हर सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट किए जाते हैं। इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) जैसी कंपनियां यह काम करती हैं। ये कंपनियां अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल प्राइस, रुपया-डॉलर की चाल, टैक्स, डीलर कमीशन और ट्रांसपोर्टेशन को जोड़कर हर दिन नया रेट तय करती हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story